KKR vs GT, Kolkata Weather & Pitch Report: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स TATA IPL 2025 मैच में बारिश बनेगी विलेन या बरसेंगे खूब सारा रन? जानिए ईडन गार्डन्स की पिच और कोलकाता के मौसम का मिजाज

Match 39 of the ongoing Indian Premier League (IPL) will see defending champions Kolkata Knight Riders square off against the league leaders, Gujarat Titans.

ईडन गार्डन्स (Photo Credits: @KnightClub_KKR/X

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans, IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2025) का 39वां मुकाबला 21 अप्रैल(सोमवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. जो इस सीजन का यहां चौथा मैच होगा. ईडन गार्डन्स पर अब तक सभी मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहे हैं, जिससे यह मैच और भी दिलचस्प होने वाला है. कोलकाता की टीम फिलहाल बल्लेबाज़ी में लगातार जूझ रही है और कई बार पूरी पारी लड़खड़ाती नज़र आई है. इसी कारण केकेआर फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है. वहीं गुजरात टाइटंस एक संतुलित टीम की तरह खेल रही है और उनका हर विभाग लय में है. यह भी पढ़ें: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स TATA IPL 2025 में होगा रोमांचक मुकाबला, जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

इस सीज़न कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन उनके खर्च के अनुपात में बेहद निराशाजनक रहा है. टीम ने अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों को बड़ी रकम देकर रिटेन किया, लेकिन वह लगातार लय में नहीं दिखे हैं. वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रामांदीप सिंह जैसे खिलाड़ी कुछ मौकों पर ही चमके हैं लेकिन निरंतरता की कमी साफ झलकती है. गेंदबाज़ी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने मोर्चा संभाला हुआ है, लेकिन तेज़ गेंदबाज़ों का प्रदर्शन अस्थिर रहा है.

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की टीम हर विभाग में शानदार प्रदर्शन कर रही है. उनके बल्लेबाज़ ऑरेंज कैप की दौड़ में हैं और गेंदबाज़ पर्पल कैप लिस्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. जोस बटलर, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ज़बरदस्त फॉर्म में हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज गेंद से कहर बरपा रहे हैं. गुजरात की इस संतुलित टीम के सामने केकेआर को अपने घर में भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा.

कोलकाता के मौसम का हाल( Kolkata Weather Forecast)

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच आईपीएल 2025 का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में मैच के दूसरे हिस्से में ओस की भूमिका अहम हो सकती है. इससे पहले कोलकाता में बारिश के कारण कुछ मुकाबले प्रभावित हुए थे, लेकिन इस बार मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जो फैंस के लिए राहत की बात है. कोलकाता में चल रही क्रॉस विंड्स तेज़ गेंदबाज़ों को हवा में मूवमेंट दिलाने में मदद कर सकती हैं, जो अब तक इस मैदान पर देखने को नहीं मिली है.

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट(Eden Gardens Pitch Report)

इस सीज़न ईडन गार्डन्स की पिच का मिज़ाज बदला हुआ है. पहले जहां यह पिच स्पिनर्स को मदद देती थी, वहीं इस बार पूरी तरह बल्लेबाज़ों के मुफ़ीद दिख रही है. खासकर स्पिन गेंदबाज़ों को बिल्कुल भी सहायता नहीं मिल रही है, जिसको लेकर ऑफ़ द फील्ड काफी विवाद भी देखने को मिला है. यहां खेले गए अब तक के तीनों मैचों में देखा गया है कि जैसे-जैसे दिन ढलता है, बल्लेबाज़ी करना और आसान हो जाता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है.

Share Now

Tags

Ajinkya Rahane Eden Gardens Eden Gardens Pitch Report GT GT vs KKR Gujarat Gujarat Titans Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Gujarat vs Kolkata indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 KKR KKR vs GT Knight Riders Knight Riders vs Titans kolkata Kolkata Knight Riders Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Kolkata vs Gujarat Kolkata Weather Kolkata Weather Forecast Shubman Gill Titans Titans vs Knight Riders अजिंक्य रहाणे आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ईडन गार्डन्स ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट केकेआर केकेआर बनाम जीटी कोलकाता कोलकाता के मौसम कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स कोलकाता बनाम गुजरात गुजरात गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स गुजरात बनाम कोलकाता जीटी जीटी बनाम केकेआर टाइटन्स टाइटन्स बनाम नाइट राइडर्स नाइट राइडर्स नाइट राइडर्स बनाम टाइटन्स शुभमन गिल

\