BAN vs IRE 1st Test 2025 Day 2 Live Streaming: आयरलैंड बनाएगी बड़ी बढ़त या बांग्लादेश के गेंदबाज करेंगे कमाल? जानिए कब, कहां और कैसे देखें दूसरे का लाइव प्रसारण

भारत में BAN vs IRE टेस्ट सीरीज 2025 के डिजिटल प्रसारण अधिकार किसी चैनल के पास नहीं हैं, लेकिन फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड(Credit: X/Twitter)

Where To Watch Bangladesh National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Live Telecast: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (BAN vs IRE Test Series) के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. जिसके पहले दिन का खेल समाप्त होने तक,मेहमान टीम आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन का अंत 270 रन पर 8 विकेट के नुकसान पर किया. पॉल स्टर्लिंग और केड कार्माइकल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, जिसमें स्टर्लिंग ने 60 और कार्माइकल ने 59 रनों की अहम पारी खेली. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर आयरलैंड को शुरुआती झटकों से उबारा, लेकिन साझेदारी टूटते ही टीम की पारी लड़खड़ा गई. आयरलैंड ने 8 विकेट खोकर बनाए 270 रन, पॉल स्टर्लिंग ने ठोका अर्धशतक, मेहदी हसन मिराज़ ने चटकाएं 3 विकेट, यहां देखें पहले दिन का स्कोरकार्ड

कप्तान एंड्रयू बालबर्नी बिना खाता खोले लौट गए, वहीं हैरी टेक्टर भी मात्र एक रन पर आउट हो गए. इसके बाद कर्टिस कैंफर (44) और विकेटकीपर लोरकन टकर (41) ने कुछ हद तक पारी को संभालने की कोशिश की, पर बांग्लादेश के स्पिनर्स ने मध्यक्रम को पूरी तरह जकड़ लिया. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 23 ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं, हसन मुराद ने 20 ओवर में 47 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि ताइजुल इस्लाम और नाहिद राणा को एक-एक सफलता मिली. तेज़ गेंदबाज हसन महमूद ने शुरुआती विकेट लेकर दबाव बनाया.

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड पहले टेस्ट 2025 के दूसरे दिन का खेल कब और कहां होगा?

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का पहला दिन 11 नवंबर(मंगलवार) से सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. को खेला जाएगा. 11 नवंबर(बुधवार) को BAN बनाम IRE पहले टेस्ट 2025 के दूसरे दिन का खेल की शुरुआत भारतीय समयानुसार (IST) सुबह 9:00 बजे से होगी.

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड पहला टेस्ट 2025 के दूसरे दिन का खेल का सीधा प्रसारण कहां देखें?

भारत में BAN vs IRE टेस्ट सीरीज 2025 के प्रसारण अधिकार किसी भी टीवी चैनल के पास नहीं हैं. ऐसे में दर्शक इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर नहीं देख पाएंगे. हालांकि, BAN vs IRE 2025 सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग विकल्प उपलब्ध रहेगा.

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड पहला टेस्ट 2025 के दूसरे दिन का खेल की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां देखें?

भारत में BAN vs IRE टेस्ट सीरीज 2025 के डिजिटल प्रसारण अधिकार किसी चैनल के पास नहीं हैं, लेकिन फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके लिए दर्शकों को फैनकोड पर सब्सक्रिप्शन पास लेना होगा. बांग्लादेश टीम घरेलू परिस्थितियों में मजबूत मानी जा रही है और इस मुकाबले में उसे जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\