IND-W vs ENG-W 2025, Manchester Weather Report: क्या बारिश की भेट चढ़ेगी भारत बनाम इंग्लैंड महिला चौथा टी20 मुकाबला? यहां जानें कैसा रहेगा मैनचेस्टर के मौसम का मिजाज

इंग्लैंड और भारत महिला टीमों के बीच चौथे टी20 मुकाबले के दौरान तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि वास्तविक अनुभव (RealFeel) 13 डिग्री के करीब होगा. उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 6 किमी/घंटा की रफ्तार से हल्की हवा चलेगी और आसमान में लगभग 43% बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना सिर्फ 9% है

Emirates Old Trafford, Manchester (Credit: X/@kaaakke10)

England Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team, Manchester Weather Report: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का चौथा मुकाबला 09 जून(बुधवार) को मैनचेस्टर (Manchester ) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड(Emirates Old Trafford) में खेला जाएगा. पहले दो मुकाबले हारने के बाद इंग्लैंड ने केनिंग्टन ओवल में खेले गए तीसरे टी20 मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए पांच रनों से रोमांचक जीत दर्ज की और सीरीज में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा. मेज़बान टीम ने दबाव की स्थिति में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए भारत को लक्ष्य से पीछे रोक दिया. इस जीत से न सिर्फ इंग्लैंड का आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि अब वे सीरीज में बराबरी करने के इरादे से चौथे मुकाबले में उतरेंगे. इस बीच, मैनचेस्टर के मौसम का रिपोर्ट संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. चौथे टी20 में भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला होगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानिए कैसे चुने बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

वहीं, भारत अभी भी 2-1 की बढ़त बनाए हुए है और उसकी नजरें अगला मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी. पहले दो मैचों में दमदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया तीसरे मैच की हार से सबक लेकर चौथे टी20 में फतह हासिल करना चाहेगी ताकि अंतिम मुकाबले तक बात न पहुंचे. ऐसे में चौथा मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा और मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है.

मैनचेस्टर के मौसम का मिजाज(Manchester Weather Report)

मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में आज का मौसम क्रिकेट मुकाबले के लिए अनुकूल रहने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड और भारत महिला टीमों के बीच चौथे टी20 मुकाबले के दौरान तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि वास्तविक अनुभव (RealFeel) 13 डिग्री के करीब होगा. उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 6 किमी/घंटा की रफ्तार से हल्की हवा चलेगी और आसमान में लगभग 43% बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना सिर्फ 9% है और 0.0 मिमी वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे यह तय माना जा सकता है कि मुकाबले में मौसम कोई खलल नहीं डालेगा और मैच बिना किसी रुकावट के खेला जाएगा.

Share Now

Tags

Emirates Old Trafford ENG W eng w vs ind w ENG-W vs IND-W Mini Battle England England vs India England Women England Women vs Indian Women England Women vs Indian Women Details England Women vs Indian Women Head-to-Head Records England Women vs Indian Women Live Streaming England Women vs Indian Women Mini Battles England women's national cricket team England Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team IND W IND W vs ENG W IND W vs ENG W Head to Head IND W vs ENG W Preview IND-W vs ENG-W 2025 Preview IND-W vs ENG-W 4th T20I 2025 IND-W vs ENG-W 4th T20I 2025 Preview IND-W vs ENG-W Key Players IND-W vs ENG-W Key Players To Watch Out India India (Women) India vs England India Women vs England Women India women's national cricket team India women's national cricket team vs England women's national cricket team Indian Women Manchester इंग्लैंड इंग्लैंड डब्ल्यू इंग्लैंड डब्ल्यू बनाम भारत डब्ल्यू इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड महिला इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत भारत (महिला) भारत डब्ल्यू भारत डब्ल्यू बनाम इंग्लैंड डब्ल्यू भारत बनाम इंग्लैंड भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला भारतीय महिला भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\