How To Watch ENG vs AUS 3rd Test 2025 Live Streaming: तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की होगी वापसी या ऑस्ट्रेलिया बनाएगी अजेय बढ़त, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से मुकाबले देख सकेंगे. पाकिस्तान में फैंस PTV Sports के साथ-साथ Tamasha और Tapmad ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं

पैट कमिंस और बेन स्टोक्स (Credit: X/ ICC)

Where To Watch Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Telecast: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज 2025 का तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड (Adelaide) के एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो वाला मुकाबला होगा. एशेज सीरीज 2025 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रही है. सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत दर्ज की. अब सभी को तीसरे मैच का इंतजार है. इस मैच में यदि ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज करने में सफल हुई, तो वह सीरीज पर अजेय बढ़त बना लेगी, वहीं यदि इंग्लैंड जीतती है, तो वह सीरीज में वापसी कर पाएगी. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच में बारिश डालेगी विघ्न या खिलाड़ी मचाएंगे तांडव? जानिए एडीलेड का मौसम और पिच रिपोर्ट

तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया है. एडिलेड टेस्ट की 15 सदस्यीय टीम में कप्तान पैट कमिंस की वापसी हुई है. पैट कमिंस सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेले थे और उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में मेजबान टीम ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी. ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर में खिंचाव की चोट की वजह से लंबे समय से टेस्ट नहीं खेले हैं. पैट कमिंस ने इस साल जुलाई में सबीना पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद से कोई क्रिकेट नहीं खेला है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज 2025 का तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड (Adelaide) के एडिलेड ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 5:30 AM को होगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 टीवी ब्रॉडकास्ट कहां देखें?

भारत में एशेज 2025-26 का टीवी प्रसारण Sony Sports नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 अलग-अलग स्पोर्ट्स चैनलों पर उपलब्ध रहेंगे. ऑस्ट्रेलिया में Fox Sports और Kayo Sports इस प्रतिष्ठित सीरीज़ का प्रसारण करेंगे, जबकि इंग्लैंड में Sky Sports और TNT Sports मैचों को टीवी पर दिखाएंगे. सब-सहारा अफ्रीका के क्रिकेट दर्शकों के लिए SuperSports पूरे एशेज 2025-26 का टीवी ब्रॉडकास्ट उपलब्ध कराएगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से मुकाबले देख सकेंगे. पाकिस्तान में फैंस PTV Sports के साथ-साथ Tamasha और Tapmad ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, अमेरिका में रहने वाले क्रिकेट प्रेमी Willow TV पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए पूरी एशेज सीरीज़ देख पाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल