IND vs BAN Test Series 2024: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन खेलेंगे या नहीं? जानें विस्तार से.....

बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के टेस्ट करियर और उनके वर्क लोड मैनेजमेंट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. इस बीच बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने ये साफ कर दिया है कि शाकिब ने इस साल के बाकी सभी टेस्ट मैचों के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है. बांग्लादेश पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रहा है

Team India Test (Photo: BCCI)

IND vs BAN Test Series 2024: बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के टेस्ट करियर और उनके वर्क लोड मैनेजमेंट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. इस बीच बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने ये साफ कर दिया है कि शाकिब ने इस साल के बाकी सभी टेस्ट मैचों के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है. बांग्लादेश पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रहा है. पाकिस्तान दौरे के समापन के बाद बांग्लादेश को क्रमशः भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो-दो टेस्ट मैच खेलने हैं. इससे पहले, शाकिब का भारत के खिलाफ खेलना तय नहीं था और वह केवल पाकिस्तान दौरे के लिए उपलब्ध थे. यह भी पढ़ें: भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट और T20I सीरीज़ का किस चैनल पर होगी टेलीकास्ट, जानें कैसे देखें मैच का फ्री स्ट्रीमिंग ऑनलाइन

अब अनुभवी ऑलराउंडर ने साल के बाकी सभी टेस्ट मैचों के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है. बांग्लादेश को 2024 में आठ टेस्ट खेलने हैं.

क्रिकबज ने अशरफ के हवाले से बताया, "जुलाई के अंत में हमने शाकिब से बात की थी. जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान, हम उनकी योजनाओं को समझना चाहते थे. दिसंबर तक आठ टेस्ट मैचों के साथ हमारा कार्यक्रम काफी व्यस्त है. उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वह सभी टेस्ट खेलेंगे और प्रत्येक सीरीज से पहले सभी अभ्यास सत्रों में भाग लेंगे. उनके 14 या 15 अगस्त के आसपास टीम से जुड़ने की उम्मीद है."

अशरफ ने बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. शाकिब राजनीति में सक्रिय हैं. बांग्लादेश में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी है और ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त को रावलपिंडी में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

Hardik Pandya T20 Stats Against England: इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं हार्दिक पांड्या? घातक आलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

\