SL vs BAN 2nd ODI 2025 Preview: दूसरे वनडे में बांग्लादेश की होगी वापसी या श्रीलंका बनाएगी अजेय बढ़त? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, की प्लेयर्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का दूसरा मुकाबला 05 जुलाई(शनिवार) को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 PM खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 02:00 AM को होगा.

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team  Preview: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का दूसरा मुकाबला 05 जुलाई(शनिवार) को कोलंबो (Colombo) के आर.प्रेमदासा स्टेडियम (R.Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. पहले वनडे में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 77 रनों से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 244 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 35.5 ओवर में मात्र 167 रनों पर ढेर हो गई. यह मैच श्रीलंका के गेंदबाज़ों के शानदार अनुशासन और फील्डिंग का नतीजा था. शुभमन गिल के दोहरा शतक से भारत ने ठोके 587 रन, दबाव में इंग्लैंड ने 77 रन पर गंवाए 3 विकेट, यहां देखें पहले दिन का हाइलाइट्स Video

अब दूसरा वनडे बांग्लादेश के लिए करो या मरो जैसा है. अगर वे यह मैच हारते हैं, तो सीरीज़ भी उनके हाथ से निकल जाएगी. वहीं श्रीलंका की नज़र इस मुकाबले को जीतकर सीरीज़ में अजेय बढ़त बनाने पर होगी. बांग्लादेश को अपने बल्लेबाज़ी क्रम को मज़बूती देना होगी, वहीं श्रीलंका एक और संतुलित प्रदर्शन की उम्मीद करेगा. दूसरे वनडे में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम साबित होगा.

वनडे में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकार्ड्स(SL vs BAN Head to Head Records): श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 58 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से श्रीलंका ने 44 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 12 मुकाबलों में सफलता मिली है. 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका. इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 2 अप्रैल 1986 को खेला गया था, आंकड़ों पर नज़र डालें तो श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है, और पिछला मुकाबला भी श्रीलंका ने जीतकर बांग्लादेश पर दबाव बढ़ा दिया हैं.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे 2025 मैच की प्रमुख खिलाड़ी(SL vs BAN Key Players To Watch Out): चैरिथ असलांका, कामिन्दु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, लिटन दास, तंज़ीद हसन, तस्कीन अहमद ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(SL vs BAN Mini Battle):  श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज चैरिथ असलांका और बांग्लादेश के गेंदबाज तस्कीन अहमद के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, तंज़ीद हसन और वानिंदु हसरंगा के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का दूसरा मुकाबला 05 जुलाई(शनिवार) को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 PM खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 02:00 AM को होगा.

 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दुसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा, जहां दर्शक इसे हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में देख सकेंगे. इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म SonyLiv और FanCode ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. क्रिकेट फैंस अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर इन ऐप्स के ज़रिए इस टेस्ट मैच का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं.
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, महीश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: तंज़ीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज़ (कप्तान), जकर अली, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान
Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Stats And Preview: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

How And Where To Watch India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 1st ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच का लाइव लुत्फ

India vs West Indies 1st ODI Match Preview: तिरुवनंतपुरम में कल खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स