IND vs BAN, ICC Champions Trophy 2025 Preview: चैंपियंस ट्राफी में टीम इंडिया को रोक पाएगी बांग्लादेश? मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला 20 फरवरी(गुरुवार) को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.

भारत बनाम बांग्लादेश(Credits: LatestLY)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का दूसरा मुकाबला 20 फरवरी(गुरुवार) को दुबई(Dubai) के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम अपने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभियान की शुरुआत करेगी. आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट का यह दूसरा मुकाबला होगा. भारत और बांग्लादेश ग्रुप ए में शामिल हैं, जहां उनके साथ डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें भी हैं. सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी, जबकि अन्य सभी टीमें पाकिस्तान में भी मुकाबले खेलेंगी. यह भी पढ़ें: भारत बनाम बांग्लादेश आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर बारिश का खतरा? यहां जानें दुबई का मौसम और पिच का हाल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है. बांग्लादेश टीम को भी बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में नजमुल हसन शांतो टीम की कप्तानी करेंगे. टीम में अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह और मुस्तफिजुर रहमान शामिल हैं.

वनडे में भारत बनाम बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(IND vs BAN Head to Head Records): अब तक भारत और बांग्लादेश वनडे फॉर्मेट में 41 बार आमने-सामने आ चुके हैं. इसमें भारत ने 32 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश सिर्फ 8 बार जीत दर्ज कर सका है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है, इससे पहले भारतीय टीम ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है. लेकिन बांग्लादेश एक बड़ा उलटफेर करने के फ़िराक में होगी.

भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी(IND vs BAN Key Players To Watch Out): रोहित शर्मा, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, मुस्तफिजुर रहमान, मुशफिकुर रहीम, नजमुल हसन शांतो ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. यह भी पढ़ें: भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्राफी के मैच से पहले जानें दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(IND vs BAN Mini Battle): भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. क्योकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने 123 गेंदों में 130 रन बनाए हैं, हालांकि मुस्तफिजुर ने उन्हें तीन बार आउट भी किया है.
वहीं, मुशफिकुर रहीम बनाम रवींद्र जडेजा के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. मुशफिकुर रहीम का रवींद्र जडेजा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने जडेजा की गेंदबाजी पर 137 गेंदों में 105 रन बनाए हैं, जबकि जडेजा सिर्फ एक बार उन्हें आउट कर सके हैं. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.  यह भी पढ़ें: दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्राफी का पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया, इन दिग्गजों के साथ बनाएं अपनी विनिंग फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्राफी 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला 20 फरवरी(गुरुवार) को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.

भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
भारत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक प्रसारण अधिकार जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं. प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भारत बनाम बांग्लादेश मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार भी जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं, जहां भारत बनाम बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच संभावित प्लेइंग इलेवन (IND vs BAN Likely Playing XI):

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम संभावित इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम संभावित इलेवन: नजमुल हसन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा

Share Now

Tags

-Dubai bangladesh Bangladesh Cricket Bangladesh Cricket Team bangladesh national cricket team Bangladesh National Cricket Team vs India National Cricket Team Bangladesh vs India BCB BCCI Champions Trophy Champions Trophy 2025 Champions Trophy 2025 Live Streaming Champions Trophy 2025 Live Telecast Ct ct 2025 CT 2025 Live Streaming CT 2025 Live Telecast Dubai International Cricket Stadium ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 Live Streaming ICC Champions Trophy 2025 Live Telecast ICC Champions Trophy Live Streaming ICC Champions Trophy Live Telecast India India cricket team INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team India vs Bangladesh India vs Bangladesh Details India vs Bangladesh Head to Head Records India vs Bangladesh Mini Battle India vs Bangladesh Streaming International Cricket Council Kuldeep Yadav Rishabh Pant Rohit Sharma Shreyas Iyer Shubman Gill Team India Virat Kohli अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव स्ट्रीमिंग आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी लाइव स्ट्रीमिंग ऋषभ पंत कुलदीप यादव चैंपियंस ट्राफी चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव टेलीकास्ट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव स्ट्रीमिंग टीम इंडिया दुबई दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बांग्लादेश बांग्लादेश क्रिकेट बांग्लादेश क्रिकेट टीम बांग्लादेश बनाम भारत बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बीसीबी बीसीसीआई भारत भारत बनाम बांग्लादेश भारत बनाम बांग्लादेश डिटेल्स भारत बनाम बांग्लादेश मिनी बैटल भारत बनाम बांग्लादेश स्ट्रीमिंग भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा विराट कोहली शुभमन गिल श्रेयस अय्यर सीटी सीटी 2025 सीटी 2025 लाइव टेलीकास्ट सीटी 2025 लाइव स्ट्रीमिंग

\