Wiaan Mulder Triple-Hundred: वियान मुल्डर ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले बने दक्षिण अफ्रीका के दूसरे बल्लेबाज़, हाशिम अमला का तोड़ा ये खास रिकॉर्ड

मुल्डर ने 102वें ओवर में अपना 41वां चौका जड़ते हुए 315 के स्कोर तक पहुंचकर अमला के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. खास बात यह रही कि यह तिहरा शतक उन्होंने केवल 297 गेंदों में पूरा किया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज़ तिहरा शतक है. इस दौरान उन्होंने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों को पूरी तरह पस्त कर दिया.

Wiaan Mulder (Photo Credits: @Werries_/X)

South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का दूसरा मुकाबला 06 जुलाई(रविवार) से बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. जिसके दूसरे दिन वियान मुल्डर ने इतिहास रच दिया. कप्तान के रूप में खेल रहे इस युवा ऑलराउंडर ने न केवल अपना पहला टेस्ट तिहरा शतक जड़ा, बल्कि इस उपलब्धि के साथ उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज़ हाशिम अमला का 311* रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला, जो अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था. ज़िम्बाब्वे ने जीता टॉस, दक्षिण अफ्रीका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

मुल्डर ने 102वें ओवर में अपना 41वां चौका जड़ते हुए 315 के स्कोर तक पहुंचकर अमला के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. खास बात यह रही कि यह तिहरा शतक उन्होंने केवल 297 गेंदों में पूरा किया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज़ तिहरा शतक है. इस दौरान उन्होंने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों को पूरी तरह पस्त कर दिया.

 

वियान मुल्डर ने तोड़ा हाशिम अमला का ये खास रिकॉर्ड

इस तिहरे शतक के साथ मुल्डर दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में 300 रन बनाने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. इससे पहले यह कारनामा हाशिम अमला ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में किया था, जब उन्होंने नाबाद 311 रन बनाए थे. मुल्डर के इस शतक ने न केवल उन्हें अमला के समकक्ष खड़ा किया बल्कि उन्होंने एबी डिविलियर्स के 278* के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया, जो इससे पहले दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था.

दिलचस्प बात यह रही कि वियान मुल्डर को इस टेस्ट में कप्तानी का मौका तब मिला जब नियमित कप्तान केशव महाराज ग्रोइन इंजरी के कारण बाहर हो गए. लेकिन मुल्डर ने इस ज़िम्मेदारी को शानदार अंदाज़ में निभाया और कप्तान के रूप में अपने डेब्यू टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह टेस्ट यादगार बनता जा रहा है, और मुल्डर की यह पारी निश्चित तौर पर टेस्ट इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है. यदि वह इसी लय में आगे बढ़ते हैं तो वे अमला का 311* रनों का रिकॉर्ड और आगे पीछे छोड़ सकते हैं.

Share Now

Tags

Bulawayo queens sports club South Africa south africa national cricket team South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Preview south africa national cricket team vs zimbabwe national cricket team match scorecard Test Series Wiaan Mulder Wiaan Mulder Milestone Wiaan Mulder Records Wiaan Mulder Triple-Hundred zim vs sa ZIM vs SA 2025 Preview ZIM vs SA 2nd Test 2025 ZIM vs SA 2nd Test 2025 Preview ZIM vs SA Head To Head ZIM vs SA Head To Head Records ZIM vs SA Key Players ZIM vs SA Key Players To Watch Out ZIM vs SA Mini Battle ZIM vs SA Preview Zimbabwe Zimbabwe National Cricket Team Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Zimbabwe vs South Africa Zimbabwe vs South Africa 2nd Test Zimbabwe vs South Africa details Zimbabwe vs South Africa head to head records Zimbabwe vs South Africa Live Streaming Zimbabwe vs South Africa mini battle Zimbabwe vs South Africa players क्वींस स्पोर्ट्स क्लब ज़िम्बाब्वे ज़िम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका ज़िम्बाब्वें बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट ज़िम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बुलावायो

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Prediction: अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बढ़त बनाए रखना चाहेगा वेस्टइंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies vs South Africa T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\