WI vs SA Head To Head Record: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, देखें हेड टू हेड आंकड़ें

बता दें कि दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा. अब तक इस मैदान पर कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान 8 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. इस पिच पर पहली इनिंग का औसत स्करो 128 रन रहा है. त्रिनिदाद की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही मदद मिलती है.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: Twitter)

West Indies Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: टेस्ट सीरीज (Test Series) के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का पहला मुकबला आज यानी 24 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम (Brian Lara Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से खेला जाएगा. वेस्टइंडीज की कमान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के हाथों में होगी. जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्कराम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे. How To Watch WI vs SA, 1st T20 Live Streaming In India: आज खेला जाएगा वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

वेस्टइंडीज की टीम टी20 क्रिकेट में ज्यादा सफल मानी जाती है और आगामी सीरीज में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की भी पूरी कोशिश करेगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम भी सीरीज में वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर देना के इरादे से मैदान में उतरेगी. बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका पहली बार कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा. यही हाल वेस्टइंडीज का है, जो टी20 विश्व कप 2024 का सह-मेजबान होने के बावजूद सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थीं.

बता दें कि दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा. अब तक इस मैदान पर कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान 8 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. इस पिच पर पहली इनिंग का औसत स्करो 128 रन रहा है. त्रिनिदाद की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही मदद मिलती है.

एडेन मार्कराम टी20 फॉरमेट में साउथ अफ्रीका के लिए 48 मैचों की 44 इनिंग में 33.54 की औसत से 1241 रन बना चुके हैं. इतना ही नहीं, एडेन मार्कराम के नाम 12 विकेट भी दर्ज हैं. टी20 फॉरमेट में कुल मिलाकर एडेन मार्कराम ने अब तक 3939 रन और 35 विकेट झटके हैं.

हेड टू हेड

अब तक दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम ने 12 मुकाबले जीते हैं. जबकि 11 मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम किए हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने अपने घर पर खेलते हुए साउथ अफ्रीका को 5 टी20 मुकाबलों में हराया है और 6 टी20 मैच में हार का सामना किया है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज: जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), होप, रोस्टन चेज, पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ और गुडाकेश मोती.

साउथ अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), मार्कराम (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, डोनोवन फरेरा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, ब्योर्न फोर्टुइन और ओटनील बार्टमैन.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\