WI vs BAN 2nd Test 2024 Day 4 Preview: चौथे दिन बांग्लादेश को जल्दी ऑलआउट करना चाहेगी वेस्टइंडीज, यहां जानें पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग की जानकारी

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबला का चौथे दिनका खेल आज यांनी 3 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए हैं.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश (Photo: @windiescricket)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 4 Preview: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबला का चौथे दिनका खेल आज यांनी 3 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए हैं. इसके साथ ही मेहमान टीम ने 211 रनों की बढ़त भी बना ली है. बांग्लादेश की ओर से जकर अली 49 गेंदों में 29 रन और तैजुल इस्लाम 22 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा शादमान इस्लाम 86 रन, शहादत हुसैन दीपू 28 रन, कप्तान मेहदी हसन मिराज 42 और लिटन दास 25 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं वेस्टइंडीज ने ओर से दूसरी पारी में अब तक शमर जोसेफ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. जबकि जेडन सील्स, अल्ज़ारी जोसेफ और जस्टिन ग्रीव्स को 1-1 विकेट मिला. यह भी पढें: South Africa Women vs England Women 1st ODI 2024 Live Streaming: पहले वनडे में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

बता दें की तीसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 146 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा कीसी कार्टी ने 40 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 39 रन, मिकाइल लुइस 12 रन, कावेम हॉज 3 रन, एलिक अथानाज़े 2 रन, जस्टिन ग्रीव्स 2 रन और जोशुआ दा सिल्वा 5 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा नाहिद राणा ने 5 विकेट चटकाए. जबकि हसन महमूद ने 2 विकेट को झटके. इसके अलावा तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज को 1-1 विकेट मिला.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीम टेस्ट में कुल अब तक 21 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज ने 21 में से 15 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 4 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा दो मैच ड्रा रहे है. इसके अलावा वेस्टइंडीज ने 21 में से 8 मैच अपने घर पर जीत हैं और 7 मैच घर के बाहर जीते हैं. वहीं बांग्लादेश ने दो मैच अपने घर और दो मैच घर के बाहर जीते हैं.

पिच रिपोर्ट

सबीना पार्क की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है. लेकिन शुरूआती दिनों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. हालांकि, खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनरों को भी सतह से कुछ सहायता मिलेगी, जो खेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकतें है. हालांकि अच्छी बल्लेबाजी सतह होने के कारण चेस करना भी अच्छा फैसला रहेगा. लेकिन तीसरे दिन तेज गेंदबाज फिर एक बार हाबी रहे और चौथे दिन भी कुछ ऐसी उम्मीद की जा सकती है,

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मुख्या में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): क्रैग ब्रैथवेट, कीसी कार्टी, केवम हॉज, एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, जेकर अली, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): जेकर अली और जेडन सील्स के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. बाकी वैसे दोनों टीमों के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है.

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल कब खेला जाएगा?

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबला के चौथे दिन का खेल आज यानी 2 दिसंबर सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल कहां देखें?

बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के प्रसारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस यहां से दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, कीसी कार्टी, केवम हॉज, एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ दा सिल्वा (डब्ल्यू), अल्ज़ारी जोसेफ, केमार रोच, जेडन सील्स, शमर जोसेफ

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, शहादत हुसैन दीपू, मोमिनुल हक, लिट्टन दास (विकेटकीपर), जेकर अली, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\