Why Was PBKS VS DC IPL 2025 Match Called Off? धर्मशाला में क्यों बीच में ही रद्द किया गया पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच, जानिए क्या थी बड़ी वजह
खेल अच्छी लय में था, लेकिन तभी 10.1 ओवर के बाद अचानक स्टेडियम की तीन फ्लडलाइट टावर बंद हो गए. बिजली गुल होने के बाद अधिकारियों ने मैच को रोके रखा, लेकिन तकनीकी समस्या का समाधान समय पर न हो पाने के कारण मुकाबले को रद्द कर दिया गया. IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने इस घटना की पुष्टि स्पोर्टस्टार से की.
Punjab Kings vs Delhi Capitals Indian Premier League (IPL) 2025: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में 8 मई को खेले जा रहे IPL 2025 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच रोमांचक मैच को तकनीकी कारणों के चलते बीच में ही रद्द करना पड़ा. यह मुकाबला टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए ‘करो या मरो’ जैसा था, वहीं पंजाब की टीम इस जीत के साथ प्लेऑफ की टिकट पक्की करने के इरादे से उतरी थी. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया और ओपनर प्रियांश आर्य (70 रन) और प्रभसिमरन सिंह (नाबाद 50 रन) ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 122 रनों की तूफानी साझेदारी की. भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, पीएसएल के बचे मैच को UAE में किया शिफ्ट, PCB ने सुरक्षा का दिया हवाला
खेल अच्छी लय में था, लेकिन तभी 10.1 ओवर के बाद अचानक स्टेडियम की तीन फ्लडलाइट टावर बंद हो गए. बिजली गुल होने के बाद अधिकारियों ने मैच को रोके रखा, लेकिन तकनीकी समस्या का समाधान समय पर न हो पाने के कारण मुकाबले को रद्द कर दिया गया. IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने इस घटना की पुष्टि स्पोर्टस्टार से की.
दिलचस्प बात यह है कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ रहा है. इसी के मद्देनज़र IPL प्रशासन ने 11 मई को धर्मशाला में होने वाला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच अब अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया है. इस फैसले से न सिर्फ फैंस को निराशा हाथ लगी, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ की उम्मीदों को भी गहरा झटका लगा है. अब देखना होगा कि दिल्ली की टीम आगे क्या रणनीति अपनाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 07:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

