Fake T20 World Cup Trophy! विक्ट्री परेड में 'नकली' वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर घुम रही टीम इंडिया? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

भारतीय टीम के सभी 15 खिलाड़ी विश्व कप ट्रॉफी उठाकर फैंस का जोश बढ़ा रहे हैं, लेकिन, एक हैरान करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया ने विश्व कप ट्रॉफी उठा रखी है वो असली नहीं है!

भारतीय क्रिकेट फैंस T20 विश्व कप की जीत का जश्न मना रहे हैं! दस सालों से ज्यादा समय बाद ये खिताब वापस आया है. टीम इंडिया आज भारत वापस आ गई है. मुंबई के मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड के दौरान टीम इंडिया ने फैंस का अभिवादन किया. ओपन बस में सवार चैंपियंस का जोश हाई नजर आ रहा है. भारतीय टीम के सभी 15 खिलाड़ी विश्व कप ट्रॉफी उठाकर फैंस का जोश बढ़ा रहे हैं, लेकिन, एक हैरान करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया ने विश्व कप ट्रॉफी उठा रखी है वो असली नहीं है!

दरअसल, यह एक प्रथा है जो बहुत समय से चली आ रही है. विजेता टीम को फाइनल मैच के बाद फोटो सेशन के लिए एक असली ट्रॉफी दी जाती है, लेकिन उनके देश ले जाने के लिए एक प्रतिकृति विश्व कप ट्रॉफी दी जाती है. यह प्रतिकृति ट्रॉफी असली विश्व कप ट्रॉफी से बहुत मिलती जुलती है. इस प्रतिकृति पर उस टूर्नामेंट के अनुरूप वर्ष का लोगो होता है.

अब सवाल यह है कि जब टीम इंडिया भारत आयी तो असली ट्रॉफी कहां है? आपकी जिज्ञासा को शांत करने के लिए बता दें कि असली ट्रॉफी केवल फोटो सेशन के लिए दिखाई जाती है, और फिर इसे दुबई में ICC मुख्यालय वापस भेज दिया जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\