क्रिकेट

Kapil Dev Paaji Ko Kidnap Kyun Karna? आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने जारी किया विज्ञापन, देखें पूरा वीडियो

सोमवार को भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाडी कपिल देव (Kapil Dev) की एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जिसमें देखा जा सकता ही की कुछ गुंडों महान पूर्व ऑलराउंडर को हाथ बांधे हुए और मुंह ढके हुए है और एक घर में खींचते हुए लेके कर जा रहा हैं.

Kapil Dev Paaji Ko Kidnap Kyun Karna? आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने जारी किया विज्ञापन, देखें पूरा वीडियो
Kapil Dev AD World Cup 2023 (Photo Credit: @DisneyPlusHS)

ICC World Cup 2023: सोमवार को भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाडी कपिल देव (Kapil Dev) की एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जिसमें देखा जा सकता है  की कुछ गुंडें महान पूर्व ऑलराउंडर को हाथ बांधे हुए और मुंह ढके हुए है और एक घर में खींचते हुए लेके कर जा रहा हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया (Social Media) पर भी बड़े पैमाने पर हंगामा मचाया क्योंकि नेटिज़न्स इस बात को लेकर असमंजस में थे कि क्या यह किसी विज्ञापन शूट का बीटीएस वीडियो है या जिस व्यक्ति के हाथ बंधे हुए हैं, वह देव ही है या उसका हमशक्ल है. यह भी पढ़ें: 'Mauk Mauka' Campaign: ICC World Cup 2023 में फिर दिखेगा 'मौका मौका' का विज्ञापन, IND vs PAK मैच से पहले Ravindra Jadeja शूटिंग करते हुए आए नज़र, देखें Video

हालाँकि यहां पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक विज्ञापन शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है की कपिल देव के हाथ गुंडों ने बांधे हुए है और मुंह ढके हुए है. वहां पर पुलिस ऑफिसर भी खड़े हैं. इस वीडियो को देखने के बाद अब यह कहा जा सकता है की कपिल देव का वायरल वीडियो इस विज्ञापन से जुड़ा हो सकता हैं.

देखें वीडियो: 

बता दें की इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा. वहीं भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुवात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर से करेगी. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है. भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

अब विश्व कप पहले से डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने विज्ञापन जारी किया है. इसे कैप्शन दिया है,"कपिल देव पाजी को किडनैप क्यों करना? डिज्नी प्लस हॉटस्टार है ना! देखो पूरा आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप बिलकुल मोबाइल पर मुफ़्त! डेटा सेवर मोड के साथ!"

.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).