Who Is Riley Norton? कौन हैं दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 क्रिकेटर रिले नॉर्टन? जो अंडर-20 रग्बी विश्व कप 2025 में टीम का कर रहे नेतृत्व, जानिए युवा टैलेंट के बारे में सब कुछ

रिले नॉर्टन का जन्म 2 जनवरी 2006 कोदक्षिण अफ्रीका के स्टेलनबोश में हुआ था. वह एक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं और दाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाज़ी करते हैं। U19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा था. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट लिए और बल्लेबाज़ी में भी उपयोगी योगदान दिया.

Who Is Riley Norton? दक्षिण अफ्रीका((South Africa) का उभरता हुआ सितारा रिले नॉर्टन इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. यह 19 वर्षीय बहुप्रतिभाशाली खिलाड़ी न केवल दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा रहा है, बल्कि अब इटली में चल रही 2025 वर्ल्ड रग्बी U20 चैंपियनशिप में राष्ट्रीय टीम को फाइनल में पहुंचाने वाला कप्तान भी बन गया है. रिले नॉर्टन तब चर्चा में आए जब दक्षिण अफ्रीका की U20 टीम ने अर्जेंटीना को सेमीफाइनल मुकाबले में 48-24 के बड़े अंतर से हराया. यह रिले नॉर्टन की बहु-खेल प्रतिभा को दर्शाता है, जो क्रिकेट और रग्बी दोनों में शीर्ष स्तर तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं. महिला क्रिकेट में इसी तरह की मिसाल ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलीस पेरी हैं, जो 2011 फीफा महिला वर्ल्ड कप फुटबॉल टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं. जानिए कौन हैं मोनांक पटेल? रेस्टोरेंट चलाने वाला भारतीय मूल का क्रिकेटर, जो बन गया अमेरिकी टीम का कप्तान

रिले नॉर्टन अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे. उन्होंने तेज गेंदबाज क्वेना माफाका और प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के साथ खेला था. ये दोनों खिलाड़ी अब तक सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं. हालांकि, 19 वर्षीय नॉर्टन ने क्रिकेट से अलग रास्ता चुना और अब जब साउथ अफ्रीका की अंडर-20 रग्बी टीम फाइनल में पहुंची है, तो वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

रिले नॉर्टन कौन हैं?

रिले नॉर्टन का जन्म 2 जनवरी 2006 कोदक्षिण अफ्रीका के स्टेलनबोश में हुआ था. वह एक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं और दाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाज़ी करते हैं। U19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा था. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट लिए और बल्लेबाज़ी में भी उपयोगी योगदान दिया. श्रीलंका के खिलाफ एक मुकाबले में उन्होंने नाबाद 41 रन की पारी खेली थी, जिससे टीम को एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में मदद मिली और उन्होंने वह मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

हालांकि, शानदार प्रदर्शन के बावजूद रिले नॉर्टन को अब तक सीनियर साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने रग्बी की ओर रुख किया, जहां उन्होंने आते ही शानदार प्रभाव छोड़ा. उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2025 रग्बी वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराया, डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को पटखनी दी, और स्कॉटलैंड को बुरी तरह पराजित किया. फिर सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को हराकर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड