Who Is Smaran Ravichandran: कौन हैं स्मरण रविचंद्रन? जिन्होंने SRH टीम में एडम जाम्पा की जगह ली, जानिए आंकड़े और दिलचस्प बातें

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फ्रैंचाइज़ी ने मौजूदा आईपीएल 2025 सीज़न के लिए स्मरण रविचंद्रन को टीम में शामिल किया है. 21 वर्षीय यह खिलाड़ी चोटिल ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम ज़म्पा की जगह ‘ऑरेंज आर्मी’ में शामिल होगा.

Smaran Ravichandran (Photo: X)

Who Is Smaran Ravichandran:  सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फ्रैंचाइज़ी ने मौजूदा आईपीएल 2025 सीज़न के लिए स्मरण रविचंद्रन को टीम में शामिल किया है. 21 वर्षीय यह खिलाड़ी चोटिल ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम ज़म्पा की जगह ‘ऑरेंज आर्मी’ में शामिल होगा. स्मरण ने हाल ही में कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए 2024-25 का भारतीय घरेलू सीज़न खेला. जहां शानदार प्रदर्शन किया. सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने 6 मैचों में 2 जीत दर्ज की है और 4 में हार मिली है. अंक तालिका में हैदराबाद नौवें स्थान पर है. ऐसे में आईपीएल में डेब्यू से पहले इस प्रतिभाशाली और अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज़ के बारे में जानतें हैं.

यह भी पढें: IPL 2025: KKR के खिलाफ मैच से पहले पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, लॉकी फर्ग्यूसन आईपीएल के बचे मैचों से हुए बाहर

 स्मरण रविचंद्रन कौन हैं?

21 साल के स्मरण रविचंद्रन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजी भी कर लेते हैं. कर्नाटक की तरफ से घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले इस बैटर के नाम डबल सेंचुरी है. स्मरण रविचंद्रन ने अब तक 7फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इसके अलावा टी20 और 10 लिस्ट ए मैच खेले हैं.

स्मरण रविचंद्रन को अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई बार उपेक्षा का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर उन्हें सीके नायडू ट्रॉफी में सफलता मिली. जहां उन्होंने 829 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया. क्रिकेटर ने महाराजा टी20 टूर्नामेंट में भी खुद को बेहतरीन साबित किया है. पिछले साल 2024 सीज़न के दौरान गुलबर्गा मिस्टिक्स के लिए खेलते हुए स्मरण रविचंद्रन ने 43.14 की औसत से सिर्फ़ नौ पारियों में 302 रन बनाए और 145.19 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ अपने अभियान के दौरान एक शतक और दो अर्धशतक दर्ज किए. वह पहले भी घरेलू टी20 क्रिकेट में शिवमोगा स्ट्राइकर्स की जर्सी में खेल चुके हैं.

स्मरण रविचंद्रन के आंकड़े

जूनियर स्तर पर कई बेहतरीन स्कोर बनाने के बाद रविचंद्रन ने 2024-25 के भारतीय घरेलू सत्र के दौरान कर्नाटक के लिए डेब्यू किया. उन्होंने अब तक 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इसके अलावा 6 टी20 और 10 लिस्ट ए मैच खेले हैं. 7 फर्स्ट क्लास मैचों की 10 पारियों में स्मरण ने 64.50 की औसत से 516 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने फर्स्ट क्लास में 2 शतक भी जड़ा है. इसके अलावा 10 लिस्ट ए मैचों की 7 पारियों में 72.16 की औसत 433 रन बनाए हैं. जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है. 6 टी20 में 170 रन बनाए हैं और एक अर्धशतक लगाया है.

अप्रैल 2025 में,स्मरण को सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइज़ी के रूप में अपना पहला आईपीएल अनुबंध मिला. उन्हें आईपीएल 2025 सीज़न के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय और स्टार स्पिनर एडम ज़म्पा की जगह टीम में भर्ती किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड