Who Is Shaik Rasheed: कौन हैं शेख रशीद? साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिल सकता है मौका, जानें उनका क्रिकेट करियर
शेख रशीद ने गेंदबाजी भी की, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके. चूंकि भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट भी 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, ऐसे में वहां की परिस्थितियों का अनुभव शेख रशीद के पक्ष में जा सकता है. यदि उन्हें टीम में शामिल किया जाता है, तो यह उनके अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर की शुरुआत हो सकती है.
Who Is Shaik Rasheed: साई सुदर्शन के चोटिल होकर श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद युवा बल्लेबाज शेख रशीद को भारतीय टीम में शामिल किए जाने की चर्चा तेज हो गई है. दाएं हाथ के बल्लेबाज शेख रशीद हाल ही में इंडिया ए की ओर से श्रीलंका ए के खिलाफ गॉल में खेल चुके हैं. ऐसे में वहां की परिस्थितियों का अनुभव उन्हें भारतीय टीम के लिए उपयोगी बना सकता है. आइए जानते हैं कि शेख रशीद कौन हैं और उनका क्रिकेट करियर कैसा रहा है. Rishabh Pant Record: श्रीलंका में इतिहास रच सकते हैं ऋषभ पंत, सिर्फ 3 छक्के लगाते ही एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी और क्रिस गेल को छोड़ देंगे पीछे
कौन हैं शेख रशीद?
शेख रशीद का जन्म 24 सितंबर 2004 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ था. वह भारत की अंडर-19 टीम के उपकप्तान थे, जिसने साल 2022 का अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता था. इसके अलावा शेख रशीद ने साल 2021 अंडर-19 एशिया कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था. सेमीफाइनल मुकाबले में शेख रशीद ने शानदार नाबाद 90 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
शेख रशीद ने 24 फरवरी 2022 को आंध्र प्रदेश की ओर से सर्विसेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. हालांकि पहले मैच में वह सिर्फ 23 रन बना सके थे. इसी साल उन्होंने लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में भी डेब्यू किया.
शेख रशीद के क्रिकेट आंकड़े
दाएं हाथ के बल्लेबाज शेख रशीद जरूरत पड़ने पर स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट
मैच: 29
पारियां: 47
रन: 1959
औसत: 46.64
शतक: 5
अर्धशतक: 10
सर्वोच्च स्कोर: 203 रन
लिस्ट ए क्रिकेट
मैच: 15
रन: 219
टी20 क्रिकेट
पारियां: 28
रन: 533
शतक: 1
अर्धशतक: 2
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से किया डेब्यू
शेख रशीद को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2023 की नीलामी में खरीदा था. शेख रशीद ने आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए अपना डेब्यू किया. उस सीजन शेख रशीद ने पांच मैच खेले और कुल 71 रन बनाए. हालांकि शेख रशीद का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.
2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?
साल 2026 में शेख रशीद ने आंध्र प्रदेश के लिए तीन फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने विदर्भ के खिलाफ शानदार नाबाद 132 रन की पारी खेली. पिछले महीने श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की ओर से गॉल में खेली गई दो मैचों की रेड-बॉल सीरीज में उन्होंने चार पारियों में 128 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल रहा.
शेख रशीद ने गेंदबाजी भी की, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके. चूंकि भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट भी 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, ऐसे में वहां की परिस्थितियों का अनुभव शेख रशीद के पक्ष में जा सकता है. यदि उन्हें टीम में शामिल किया जाता है, तो यह उनके अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर की शुरुआत हो सकती है.