Who Is Saransh Jain: कौन हैं सारांश जैन? 33 साल की उम्र में पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह, जानें पूरा क्रिकेट सफर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में एक नया चेहरा शामिल किया गया है. मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है.
Sri Lanka National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2026: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज यानी 28 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का पहला टेस्ट कॉल-अप रहा. 33 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से सरांश जैन को मौका मिला है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: India Test Squad For Sri Lanka Series Announced: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरांश जैन को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका, जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस पर सस्पेंस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में एक नया चेहरा शामिल किया गया है. मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. 33 वर्षीय खिलाड़ी लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे और अब उन्हें आखिरकार टीम इंडिया से खेलने का मौका मिला है.
हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए की ओर से खेलते हुए सारांश जैन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था. श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में उन्होंने नाबाद 70 रन बनाए और गेंदबाजी में कुल छह विकेट अपने नाम किए. पहली पारी में चार और दूसरी पारी में दो विकेट लेकर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा. अब वह भारतीय टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नजर आएंगे.
कौन हैं सारांश जैन?
सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था. वह 33 साल के ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं. घरेलू क्रिकेट में वह मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश टी20 लीग के अपने आखिरी मुकाबले में उन्होंने नाबाद 43 रन बनाए थे और चार विकेट भी झटके थे. उनकी मौजूदगी से भारतीय टीम की निचले क्रम की बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन विभाग को भी मजबूती मिलेगी.
सारांश जैन का क्रिकेट करियर
सारांश जैन ने अब तक 54 प्रथम श्रेणी मैचों की 85 पारियों में 2223 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक भी लगाए हैं. गेंदबाजी में उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 188 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें 10 बार पांच विकेट हॉल शामिल है.
अगर लिस्ट ए क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 35 पारियों में 553 रन बनाए हैं, जबकि 45 पारियों में 38 विकेट लिए हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने 17 पारियों में 18 विकेट हासिल किए हैं. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर अब उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार मौका मिला है.
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविंद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर) और साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर).
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2026 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

