Nyla Raja कौन हैं? पाकिस्तानी क्रिकेटर Imad Wasim ने की दूसरी शादी; पहली पत्नी सानिया ने तस्वीर-वीडियो पोस्ट कर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने नायला राजा से दूसरी शादी कर ली है. इस घोषणा के तुरंत बाद उनकी पहली पत्नी सानिया अशफाक ने उन पर धोखाधड़ी और गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट साझा की है.

(Photo Credits Insta-Wt)

इस्लामाबाद. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर इमाद वसीम (Pakistani Cricketer Imad Wasim) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों के घेरे में हैं. इमाद ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वकील और कंटेंट क्रिएटर नायला राजा (Nyla Raja) के साथ अपनी दूसरी शादी की आधिकारिक घोषणा की. हालांकि, इस खुशी के मौके पर उनकी पहली पत्नी सानिया अशफाक के तीखे बयानों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. सानिया ने इमाद पर धोखाधड़ी और अपने बच्चों के साथ अन्याय करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं.

 पहली पत्नी सानिया का आरोप

इमाद की पहली पत्नी सानिया अशफाक (Sannia Ashfaq) ने इस शादी के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट साझा किए. सानिया ने इमाद को "कातिल" (Murderer) करार देते हुए दावा किया कि क्रिकेटर ने लाहौर में उनके बच्चे का गर्भपात (Abortion) कराया था. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड को टैग करते हुए इमाद को टीम से बाहर करने की मांग की. सानिया ने लिखा, "दुनिया ने अब सबूत देख लिया है. इस 'होमरेकर' (घर तोड़ने वाली) ने कभी मेरे बच्चों के बारे में नहीं सोचा. मुझे अपने बच्चों के लिए इंसाफ चाहिए."  यह भी पढ़े:  Who is Imad Wasim Wife Sania Ashfaq: कौन हैं सानिया अशफाक? पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने दिया तलाक, जानें पूरा मामला

सानिया अशफाक का आरोप

देखें शादी  का वीडियो

इमाद का बयान

इमाद वसीम ने अपनी दूसरी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा. उन्होंने अपनी पहली शादी के टूटने को जीवन का "सबसे कठिन अध्याय" बताया. इमाद ने कहा, "मैंने शांति, स्थिरता और सम्मान पर आधारित जीवन जीने के लिए यह कदम सोच-समझकर उठाया है. नायला मेरी जिंदगी में सुकून लेकर आई हैं." उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछली शादी में उनकी चुप्पी और फैसलों में देरी के कारण एक निर्दोष व्यक्ति (नायला) को गलत तरीके से आंका गया, जिसकी जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं.

 6 साल की शादी का अंत

इमाद वसीम और सानिया अशफाक का निकाह अगस्त 2019 में इस्लामाबाद में हुआ था. उनके तीन बच्चे हैं. दिसंबर 2025 में इमाद ने "लगातार विवादों" का हवाला देते हुए तलाक की घोषणा की थी. सानिया का आरोप है कि इस तलाक के पीछे एक 'तीसरे पक्ष' (नायला) का हाथ था, जिसने उनके परिवार को उजाड़ दिया. फिलहाल इमाद ने अपने बच्चों से मिलने की इच्छा जताई है, जबकि सानिया ने कानूनी लड़ाई और न्याय की बात कही है.

Share Now

\