Who is Davina Perrin? कौन हैं डेविना पेरिन? जानिए 18 वर्षीय इंग्लैंड की सनसनी जिसने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम लंदन स्पिरिट एलिमिनेटर मैच में दागा द वुमेंस हंड्रेड का सबसे तेज शतक

डेविना पेरिन का जन्म 8 सितंबर 2006 को इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन में हुआ था. छोटी उम्र से ही उन्होंने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना शुरू कर दिया था और आज वह इंग्लैंड महिला क्रिकेट का एक उभरता हुआ सितारा बन चुकी हैं. द वुमेंस हंड्रेड 2025 में उन्होंने महज 43 गेंदों पर सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास रच दिया हैं.

Davina Perrin (Photo Credits: Sky Sports)

Who is Davina Perrin? महज 18 साल की उम्र में डेविना पेरिन ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है. इंग्लैंड की यह युवा बल्लेबाज द वुमेंस हंड्रेड 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में सबसे तेज शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और लंदन स्पिरिट के बीच खेले गए मैच में पेरिन ने सिर्फ 43 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली. उनका शतक 42 गेंदों में पूरा हुआ, जो महिला वर्ग में अब तक का सबसे तेज शतक है. अगर पेरिन यह शतक एक गेंद पहले बना देतीं तो इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक का समग्र रिकॉर्ड भी बराबर हो जाता. भारत में कहां उपलब्ध होगा फिडे ग्रैंड स्विस का लाइव प्रसारण? जानिए कैसे देखें ओपन और विमेंस कैंडिडेट्स क्वालिफाइंग शतरंज टूर्नामेंट 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर ऑनलाइन?

इस शानदार पारी की बदौलत नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया और बाद में लंदन स्पिरिट को 42 रनों से हराया। लंदन स्पिरिट की टीम 172/9 तक ही पहुंच पाई. डेविना पेरिन कोई नया नाम नहीं हैं. उन्होंने पहली बार 2022 में सुर्खियां बटोरी थीं, जब महज 15 साल की उम्र में वह द हंड्रेड ड्राफ्ट में चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं. उस समय उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने साइन किया था, हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था.

जानिए कौन हैं डेविना पेरिन?

डेविना पेरिन का जन्म 8 सितंबर 2006 को इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन में हुआ था. छोटी उम्र से ही उन्होंने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना शुरू कर दिया था और आज वह इंग्लैंड महिला क्रिकेट का एक उभरता हुआ सितारा बन चुकी हैं. द वुमेंस हंड्रेड 2025 में उन्होंने महज 43 गेंदों पर सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास रच दिया हैं. यह शतक महिला वर्ग में अब तक का सबसे तेज शतक है. खास बात यह भी रही कि वह इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं हैं.

उनकी 101 रनों की यह पारी द वुमेंस हंड्रेड के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.  उनसे आगे केवल टैमी ब्यूमोंट हैं, जिन्होंने 2023 में 118 रन बनाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया था. डेविना ने 2021 में स्टैफर्डशायर से काउंटी क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने लगातार घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाई. 2022 के विमेंस ट्वेंटी20 कप में वह 242 रनों के साथ चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. 2025 में मलेशिया में आयोजित आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया और 176 रन बनाए. यह स्कोर न केवल उनके देश के लिए सबसे ज्यादा रहा, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत योगदान भी था.

डेविना पेरिन की प्रतिभा का असर इस सीजन में भी देखने को मिला हैं. एलिमिनेटर मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने से पहले उन्होंने रॉकेट्स के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 72 रनों की शानदार पारी भी खेली थी. इस तरह द वुमेंस हंड्रेड 2025 में वह अब तक दो बड़ी पारियां खेल चुकी हैं, जिनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या न्यूजीलैंड के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\