क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लॉर्ड्स में खेले जा रहे टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच पर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दूसरे दिन ये टीम बनी फेवरेट

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 138 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 36 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लॉर्ड्स में खेले जा रहे टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच पर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दूसरे दिन ये टीम बनी फेवरेट
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 3rd Test Match 2025 Day 2 Satta Bazar Favourite Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lords) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 337 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 83 ओवर में चार विकेट खोकर 251 रन बना लिए थे. जो रूट नाबाद 99 रन और बेन स्टोक्स नाबाद 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. आज यानी 11 जुलाई को दूसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा. यह भी पढ़ें: Joe Root Century: लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट ने शतक जड़ते ही किया अनोखा कारनामा, इस मामले में इन धुरंधरों को छोड़ा पीछे

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 138 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 36 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है. टीम इंडिया अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में 10 टेस्ट मैच ही जीत पाई है. जबकि, 22 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

इंग्लैंड बनाम टीम इंडिया मैच पर सट्टा बाजार गर्म

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि इंग्लैंड बनाम टीम इंडिया (ENG vs IND) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में इंग्लैंड की टीम फेवरेट चल रही है. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).