क्रिकेट

Joe Root Century: लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट ने शतक जड़ते ही किया अनोखा कारनामा, इस मामले में इन धुरंधरों को छोड़ा पीछे

दिन का खेल खत्म होने से पहले जो रूट के पास अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक जड़ने का शानदार मौका था लेकिन वह एक रन दूर रह गए थे. जो रुट को अपना शतक पूरा करने के लिए दूसरे दिन का इंतजार करना पड़ा. दूसरे दिन एक रन लेते ही जो रुट ने अपना शतक पूरा कर लिया. जो रूट के नाम 156 टेस्ट मैचों की 284 पारियों में 36 शतक और 67 अर्धशतक दर्ज हैं. एक रन लेते ही जो रुट टेस्ट क्रिकेट में 37 शतक अपने नाम कर लिए.

Joe Root Century: लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट ने शतक जड़ते ही किया अनोखा कारनामा, इस मामले में इन धुरंधरों को छोड़ा पीछे
Joe Root (Photo Credit: X/@ICC)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 3rd Test Match 2025 Day 2: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lords) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 337 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 83 ओवर में चार विकेट खोकर 251 रन बना लिए थे. जो रूट नाबाद 99 रन और बेन स्टोक्स नाबाद 39 रन बनाकर खेल रहे थे. आज यानी 11 जुलाई को दूसरे दिन का खेल जारी हैं. यह भी पढ़ें: India vs England, 3rd Test Match 2025 Day 2 Lord's Weather Report: लॉर्ड्स में पहले दिन बारिश देगी दस्तक या खेला जाएगा पूरा खेल? यहां जानें लंदन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

एक रन लेते ही जो रुट ने किया अनोखा कारनामा

दिन का खेल खत्म होने से पहले जो रूट के पास अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक जड़ने का शानदार मौका था लेकिन वह एक रन दूर रह गए थे. जो रुट को अपना शतक पूरा करने के लिए दूसरे दिन का इंतजार करना पड़ा. दूसरे दिन एक रन लेते ही जो रुट ने अपना शतक पूरा कर लिया.

जो रूट के नाम 156 टेस्ट मैचों की 284 पारियों में 36 शतक और 67 अर्धशतक दर्ज हैं. एक रन लेते ही जो रुट टेस्ट क्रिकेट में 37 शतक अपने नाम कर लिए. इस मामले में स्टीव स्मिथ को जो रुट पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 5वें सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. स्टीव स्मिथ के नाम 36 शतक हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर - 51 शतक

जैक कैलिस - 45 शतक

रिकी पोंटिंग - 41 शतक

कुमार संगकारा - 38 शतक

जो रुट- 37 शतक

स्टीव स्मिथ - 36 शतक.

जो रूट ने जहां टेस्ट में 37 शतक जड़ दिए हैं तो वहीं वनडे में 18 शतक लगाए हैं. जो रूट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल मिलाकर 56 शतक हैं. अब एक और शतक जड़ते ही जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला की बराबरी कर ली हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन तेंदुलकर के नाम 100 शतक दर्ज हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर - 100 शतक

विराट कोहली - 82 शतक

रिकी पोंटिंग - 71 शतक

कुमार संगकारा - 63 शतक

जैक कैलिस - 62 शतक

हाशिम अमला- 55 शतक

जो रूट - 55 शतक

महेला जयवर्धने - 54 शतक.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).