England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 3rd Test Match 2025 Day 1 Satta Bazar Favourite Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 10 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lords) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 337 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे में दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के लिए मैदान में उतरेगी. लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में भी मेजबान टीम का पलड़ा भारी हो सकता हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs England, 3rd Test Match 2025 Day 1 Lords Weather Report: लॉर्ड्स में पहले दिन बारिश देगी दस्तक या खेला जाएगा पूरा खेल? यहां जानें वेदर रिपोर्ट
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 138 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 36 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है. टीम इंडिया अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में 10 टेस्ट मैच ही जीत पाई है. जबकि, 22 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
इंग्लैंड बनाम टीम इंडिया मैच पर सट्टा बाजार गर्म
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि इंग्लैंड बनाम टीम इंडिया (ENG vs IND) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में इंग्लैंड की टीम फेवरेट चल रही है. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.













QuickLY