Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Aage? ग्रेनेडा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच पर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के पहले दिन ये टीम बनी फेवरेट
दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया हैं. दूसरे टेस्ट मैच में स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की वापसी हुई हैं. इस टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम नए कप्तान रोस्टन चेस के नेतृत्व में उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद अपनी फॉर्म को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी. खराब फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन को भी इस दौरे से बाहर कर दिया गया हैं.
West Indies Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 2nd Test Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series 2025) का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्रेनेडा (Grenada) के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट जॉर्जेस (National Cricket Stadium, St Georges) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच से दोनों ही टीमें अपने नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के चौथे सीजन का आगाज कर लिया हैं. पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज को 159 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम को टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के रूप में लगा था. अब दूसरे टेस्ट मैच में स्मिथ वापसी करेंगे. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेस (Roston Chase) के हाथों में होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे है. यह भी पढ़ें: Australia vs West Indies 2nd Test Match Winner Prediction: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी वेस्टइंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया हैं. दूसरे टेस्ट मैच में स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की वापसी हुई हैं. इस टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम नए कप्तान रोस्टन चेस के नेतृत्व में उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद अपनी फॉर्म को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी. खराब फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन को भी इस दौरे से बाहर कर दिया गया हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शानदार शुरुआत करने वाले सैम कोंस्टास लाबुशेन की जगह लेंगे, जबकि जोश इंगलिस चोटिल स्टीव स्मिथ की जगह नजर आएंगे. टेस्ट क्रिकेट में इन दोनों टीमों की टक्कर हमेशा खास रही है.
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा बाजार गर्म
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज (AUS vs WI) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

