Today's Googly: KL राहुल का नाम किस मशहूर क्रिकेटर के नाम पर रखा गया था? पढ़िए एक क्रिकेट फैन पिता की दिलचस्प भूल

KL राहुल का नाम असल में एक दिग्गज क्रिकेटर के बेटे के नाम पर रखा जाना था., लेकिन उनके पिता की एक छोटी सी गलती ने सबकुछ बदल दिया. जानिए कैसे एक नामकरण की गड़बड़ी ने जन्म दिया भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे को!

KL Rahul ka Naam Kis Cricketer Ke Naam Par Rakha Gaya Hai? भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल मैदान पर तो अक्सर चौकों-छक्कों की बारिश कर ही देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके नाम के पीछे भी एक दिलचस्प ‘गूगली’ छिपी है? दरअसल, KL राहुल का पूरा नाम है कन्नौर लोकेश राहुल (Kannur Lokesh Rahul) लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका नाम एक मशहूर क्रिकेटर के नाम पर रखा गया था – और उसमें भी एक मज़ेदार गड़बड़ी हो गई थी?

पापा ने रखा था नाम, लेकिन...

केएल राहुल के पिता लोकनाथ राहुल, जो कि खुद एक प्रोफेसर हैं और क्रिकेट के जबरदस्त फैन भी, असल में सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर के बहुत बड़े प्रशंसक थे. वो चाहते थे कि उनका बेटा भी रोहन जैसा शानदार क्रिकेटर बने. इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम 'रोहन' रखने की सोची.

नाम में हो गई ‘छोटी सी भूल’!

जिस वक्त केएल राहुल के पापा ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाया, तब उन्हें गलतफहमी हो गई कि सुनील गावस्कर के बेटे का नाम ‘राहुल’ है, जबकि असली नाम रोहन गावस्कर था. इस गलतफहमी के कारण उन्होंने अपने बेटे का नाम रख दिया – 'राहुल'!

अब इसे किस्मत कहें या क्रिकेट की नियति, ये 'गलत नाम' रखने का फैसला भी एकदम 'सही शॉट' साबित हुआ. KL राहुल ने आज भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है – और शायद रोहन गावस्कर से भी ज़्यादा पॉपुलर हो गए हैं.

जब नाम ही बन जाए ‘गूगली’ 

तो अगली बार जब कोई पूछे कि "KL राहुल का नाम किसके नाम पर रखा गया था?" – तो आप मुस्कुराकर कह सकते हैं, "रोहन गावस्कर के नाम पर... लेकिन गलती से!"

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SL 1st Test Day 2 Preview: गॉल टेस्ट में दूसरे दिन बड़ी बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया, क्या श्रीलंका कर पाएगा वापसी? जानें पिच, मिनी बैटल समेत सारी डिटेल्स

India vs Sri Lanka 1st Test Match Day 2 Galle Weather Update: दूसरे दिन गॉल में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले टेस्ट से पहले जानें मौसम का हाल

India vs Sri Lanka 1st Test Match Day 2 Galle Pitch Report: दूसरे दिन गॉल में भारतीय बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या श्रीलंका के गेंदबाज करेंगे वापसी? मुकाबला शुरू होने से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Match Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड ने आयरलैंड के सामने रखा 299 रनों का लक्ष्य, कर्टिस कैम्फर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड