Bhuvneshwar Kumar Comeback: लगभग चार साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानिए कब खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला
अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सभी की नजरें इस अनुभवी तेज गेंदबाज पर होंगी. फैंस को उम्मीद है कि 'स्विंग किंग' एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पुरानी लय हासिल करेंगे.
When Did Bhuvneshwar Kumar Last Play For India?: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लगभग चार साल बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है. बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित टी20 टीम में 36 वर्षीय स्विंग गेंदबाज को शामिल किया है. इसके साथ ही फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच कब खेला था.
भुवनेश्वर कुमार की T20I में वापसी
कब खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच?
भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर के मैकलीन पार्क में खेला था. यह तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 9 ओवर में 75/4 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत रद्द कर दिया गया.
इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने अपने चार ओवर के स्पेल में 35 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.
शानदार रहा है अंतरराष्ट्रीय करियर
भुवनेश्वर कुमार भारत के सबसे सफल स्विंग गेंदबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
टेस्ट: 21 मैच, 63 विकेट
वनडे: 121 मैच, 141 विकेट
टी20 अंतरराष्ट्रीय: 87 मैच, 90 विकेट
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट पर 4 रन रहा था.
IPL में शानदार प्रदर्शन के दम पर हुई वापसी
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी का सबसे बड़ा कारण आईपीएल में उनका लगातार शानदार प्रदर्शन रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए उन्होंने पिछले दो सीजन (2025 और 2026) में 45 विकेट झटके. वहीं IPL 2026 में उन्होंने 28 विकेट लेकर टीम को लगातार दूसरी बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई.
अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सभी की नजरें इस अनुभवी तेज गेंदबाज पर होंगी. फैंस को उम्मीद है कि 'स्विंग किंग' एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पुरानी लय हासिल करेंगे.