SL vs WI 3rd ODI 2024 Live Toss Updates: तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, श्रीलंका को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. और श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता दिया हैं.

SL vs WI (Photo: @windiescricket/@OfficialSLC)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Live Toss Updates: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 3 मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला 26 अक्टूबर(शनिवार) को पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. और श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता दिया हैं. श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड-टू-हेड काफी रोमांचक रहा है. वेस्टइंडीज ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए 66 वनडे में से 31 जीते हैं. श्रीलंका ने वनडे फॉर्मेट में 32 जीत दर्ज की हैं. तीन मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं. तीसरे मुकाबले में काटें की टक्कर होने की उम्मीद हैं. यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में लाज बचाने उतरेगी वेस्टइंडीज की टीम, यहां जानें कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटसी प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्डे, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडेन सील्स

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिन्दु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Stats At Rajeev Gandhi International Stadium: हैदराबाद में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट