क्रिकेट

SL vs WI 3rd ODI 2024 Live Toss Updates: तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, श्रीलंका को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. और श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता दिया हैं.

SL vs WI 3rd ODI 2024 Live Toss Updates: तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, श्रीलंका को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन
SL vs WI (Photo: @windiescricket/@OfficialSLC)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Live Toss Updatesश्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 3 मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला 26 अक्टूबर(शनिवार) को पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. और श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता दिया हैं. श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड-टू-हेड काफी रोमांचक रहा है. वेस्टइंडीज ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए 66 वनडे में से 31 जीते हैं. श्रीलंका ने वनडे फॉर्मेट में 32 जीत दर्ज की हैं. तीन मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं. तीसरे मुकाबले में काटें की टक्कर होने की उम्मीद हैं. यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में लाज बचाने उतरेगी वेस्टइंडीज की टीम, यहां जानें कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटसी प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्डे, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडेन सील्स

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिन्दु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).