West Indies Women vs New Zealand Women, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: महिला टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
द रोज बाउल, साउथेम्प्टन की पिच इस मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना है. बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा समय बिताना पड़ सकता है, लेकिन सेट होने के बाद रन बनाना आसान हो सकता है. ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
West Indies Women National Cricket Team vs New Zealand Women National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 4th Match Live Scorecard Update: वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का चौथा मुकाबला आज यानी 13 जून को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथेम्प्टन (Southampton) के द रोज बाउल (The Rose Bowl) में खेला जा रहा है. महिला टी20 विश्व कप 2026 में दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत इस मुकाबले से कर रही हैं. न्यूजीलैंड महिला टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरी है और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी. वहीं 2016 की चैंपियन वेस्टइंडीज महिला टीम एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी पहचान मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरी है. वेस्टइंडीज महिला टीम की कप्तानी हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रही हैं, जबकि न्यूजीलैंड महिला टीम की कमान अमेलिया केर (Amelia Kerr) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: AUS-W vs SA-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 3rd Match Live Streaming In India: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
वेस्टइंडीज महिला और न्यूजीलैंड महिला के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले पर क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. दोनों टीमें जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान का आगाज करना चाहेंगी. न्यूजीलैंड महिला टीम ने पिछले संस्करण का खिताब जीतकर इतिहास रचा था और इस बार भी उसकी नजरें ट्रॉफी बचाने पर होंगी. वहीं वेस्टइंडीज महिला टीम अनुभवी खिलाड़ियों और दमदार ऑलराउंडरों के दम पर उलटफेर करने की क्षमता रखती है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें न्यूजीलैंड महिला टीम ने 16 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज महिला टीम को 5 मुकाबलों में जीत मिली है. दो मुकाबले टाई रहे हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत महिला टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में हुई थी, जहां न्यूजीलैंड ने 8 रन से जीत दर्ज की थी. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार न्यूजीलैंड महिला टीम का पलड़ा भारी नजर आता है.
वेस्टइंडीज महिला टीम में हेले मैथ्यूज, डिएंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर और चिनेल हेनरी जैसे अहम खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में अफी फ्लेचर और कियाना जोसेफ टीम के लिए बड़ी भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड महिला टीम में अमेलिया केर, सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और मैडी ग्रीन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जेस केर और लिया ताहुहू टीम के लिए अहम साबित हो सकती हैं.
द रोज बाउल, साउथेम्प्टन की पिच इस मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना है. बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा समय बिताना पड़ सकता है, लेकिन सेट होने के बाद रन बनाना आसान हो सकता है. ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
नोट: वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.