West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच यह ग्रुप-C का पहला मुकाबला होगा. शाई होप की कप्तानी में कैरेबियन टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. इसी तरह रिचर्ड बेरिंगटन के नेतृत्व में स्कॉटलैंड टीम उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी.
West Indies National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज कल यानी 7 फरवरी से होने वाला हैं. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसारदोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे. इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम एक बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर बड़ा उटलफेर कर सकती है. ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में स्कॉटलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहें हैं. जबकि, स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Live Streaming In India: कल पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच यह ग्रुप-C का पहला मुकाबला होगा. शाई होप की कप्तानी में कैरेबियन टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. इसी तरह रिचर्ड बेरिंगटन के नेतृत्व में स्कॉटलैंड टीम उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी.
एकमात्र मुकाबले में स्कॉटलैंड ने दर्ज की है जीत
टी-20 प्रारूप में दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक ही मुकाबला खेला गया है और उसमें अप्रत्याशित रूप से स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को मात दी है. यह मुकाबला ICC टूर्नामेंट में तटस्थ स्थान पर खेला गया था. ऐसे में स्कॉटलैंड के पास एक मनावैज्ञानिक बढ़त रहेगी और वह फिर से जीत दर्ज करना चाहेगी. इसी तरह वेस्टइंडीज टीम पुरानी हार का बदला लेने का प्रयास करेगी.
स्कॉटलैंड को जॉर्ज मंसी और मैथ्यू एच क्रॉस की अपनी सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. इसी तरह माइकल ए जोंस, कप्तान रिचर्ड बेरिंगटन पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी की बागडोर ब्रैडली व्हील और क्रिस ग्रीव्स के हाथों में होगी.
वेस्टइंडीज के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज शाई होप अपने सलामी साझेदार ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत देना चाहेंगे. शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल मध्य क्रम में टीम को मजबूती देने का प्रयास करेंगे. तेज गेंदबाजी की अगुवाई शमार जोसेफ करेंगे.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
जॉर्ज मुंसी ने पिछले 10 मैचों में 150.25 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं. ब्रैंडन मैकमुलन ने 10 मैचों में 266 रन अपने नाम किए हैं. वेस्टइंडीज से हेटमायर ने पिछले 6 मैचों में 233 रन बनाए हैं. किंग 6 मैचों 177 रन बनाने में सफल रहे हैं. लीस्क ने 6 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं. इसी प्रकार होल्डर 6 मैचों में 4 विकेट चटका चुके हैं. इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.
कब और कहां देखें मुकाबला?
स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI vs SCO 2nd Match Playing Prediction)
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ.
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मंसी, मैथ्यू एच क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल ए जोंस, रिचर्ड बेरिंगटन (कप्तान), ब्रैंडन मैकमुलन, माइकल ए लीस्क, टॉम ब्रूस, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, ब्रैडली व्हील, क्रिस ग्रीव्स.
नोट: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.