West Indies vs Pakistan, 2nd T20I Match 2025 Florida Pitch Report: फ्लोरिडा में होगी चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का रहेगा जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 178 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 179 रन बनाने थे.
Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Pitch Report: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 3 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल (Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground, Lauderhill) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने को 14 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लंदन में इंग्लैंड बनाम भारत के बीच पांचवें टेस्ट को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के तीसरे दिन ये टीम बनी फेवरेट
पहले टी20 मुकाबले का हाल
इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 178 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 179 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 164 रन ही बना सकीं.
अब शाई होप की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ खेलेगी, जो उनके घरेलू मैदान और अमेरिका में आयोजित होगी. वेस्टइंडीज क्रिकेट फिलहाल कठिन दौर से गुजर रहा है. टेस्ट क्रिकेट में उनकी गेंदबाज़ी तो ठीक-ठाक चल रही है, लेकिन बल्लेबाज़ी ने बुरी तरह निराश किया है. टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज़ी ने कुछ हद तक प्रदर्शन किया है, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी में धार की कमी साफ दिख रही है. इसी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज़ में 5-0 से हार का सामना करना पड़ा. अब वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर हालात बदलना चाहेगी.
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश दौरे पर मिली सीरीज़ हार से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है. कोच माइक हेसन के मार्गदर्शन में पाकिस्तान ने युवा खिलाड़ियों के साथ एक नई शुरुआत की है. हालांकि पहले दो टी20 मुकाबलों में खराब बल्लेबाज़ी ने उन्हें नुकसान पहुंचाया और सीरीज़ उनके हाथ से निकल गई. कप्तान सलमान आगा की अगुवाई में टीम अब वेस्टइंडीज दौरे पर बेहतर बल्लेबाज़ी प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है. चूंकि यह सीरीज़ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का हिस्सा है, लिहाज़ा यह पाकिस्तान के लिए काफी अहम है.
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI T20 Head To Head)
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम को महज तीन मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं. इस सीरीज में वेस्टइंडीज अपने आकंड़ों को सुधारने की भरपूर कोशिश करेगी.
फ्लोरिडा पिच रिपोर्ट (Florida Pitch Report)
वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 3 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल में खेला जाएगा. फ्लोरिडा के लॉडरहिल में स्थित सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम की पिच पर शुरुआत बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती है. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता रहता है तो पिच धीमे होती रहती है. ऐसे में बल्लेबाजों को बाद में रन बनाने में मुश्किलें होती है. पिच के धीमे होने की वजह से स्पिनर्स को भी मदद मिलती है. फ्लोरिडा में पहली पारी का एवरेज स्कोर 164 रन है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर महज 123 रन है. ऐसे में दोनों कप्तानों में से जो भी टॉस जीतेगा वह पहले बल्लेबाजी करने को देख सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती.
पाकिस्तान: सईम अयूब, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान अली आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, अबरार अहमद, हारिस रऊफ.
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2025 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

