West Indies vs Pakistan, 2nd ODI Match 2025 Toss Winner Prediction: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच त्रिनिदाद में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप के हाथों में हैं. वेस्टइंडीज की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ युवा सितारों को भी शामिल किया गया है. रॉस्टन चेज़, शेर्फ़ेन रदरफोर्ड और गुडकश मोती जैसे खिलाड़ी टीम को अनुभव देंगे, जबकि रोमारीयो शेफर्ड की वापसी भी अहम रहेगी. वहीं, युवा चेहरों में ज्वेल एंड्रू और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ जेडियाह ब्लेड्स को मौका मिला है.

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025 Toss Prediction: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा (Brian Lara Stadium, Tarouba, Trinidad) में भारतीय समयानुसार शाम सात से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: West Indies vs Pakistan, 2nd ODI Match Winner Prediction: त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पाकिस्तान की कप्तानी संभाल रहे हैं मोहम्मद रिज़वान

इस सीरीज़ में पाकिस्तान की अगुवाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान करते नजर आएंगे. वहीं, बाबर आज़म की भी टीम में वापसी हुई है. तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह की वापसी हुई है. इसके अलावा, युवा बल्लेबाज़ हसन नवाज़ और स्पिनर सुुफयान मोकीम को भी मौका दिया गया है.

वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के कंधों पर

वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप के हाथों में हैं. वेस्टइंडीज की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ युवा सितारों को भी शामिल किया गया है. रॉस्टन चेज़, शेर्फ़ेन रदरफोर्ड और गुडकश मोती जैसे खिलाड़ी टीम को अनुभव देंगे, जबकि रोमारीयो शेफर्ड की वापसी भी अहम रहेगी. वहीं, युवा चेहरों में ज्वेल एंड्रू और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ जेडियाह ब्लेड्स को मौका मिला है.

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI ODI Head To Head)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 138 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 71 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज 64 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान अपने आकंड़ों को सुधारने की भरपूर कोशिश करेगी.

वेस्टइंडीज का लक्ष्य सीरीज़ पर

वेस्टइंडीज का लक्ष्य घरेलू सरजमीं पर लगातार चौथी सीरीज जीतना है. वेस्टइंडीज ने साल 2023 में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था. इसके बाद वेस्टइंडीज ने साल 2024 में एक बार फिर इंग्लैंड को 2-1 से हराया था. वहीं, साल 2024 में बांग्लादेश को 3-0 से हार मिली थीं. इस बीच, पाकिस्तान ने अपनी पिछली चार एकदिवसीय श्रृंखला (द्विपक्षीय) में से तीन में जीत हासिल की है. पाकिस्तान की आखिरी सीरीज मार्च-अप्रैल 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार गई थी.

टॉस का महत्व

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा में खेला जाएगा. यहाँ की पिच धीमी मानी जाती है और स्पिन गेंदबाज़ों को खास मदद मिलती है. शुरुआत में नई गेंद थोड़ा स्विंग करती है लेकिन जल्दी ही बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किलें बढ़ने लगती हैं. इस मैदान पर 250-270 के स्कोर को डिफेंड किया जा सकता है. ऐसे में उम्मीद है कि नई पिच पर गेंदबाज को भी फायदा हो सकता है. ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं.

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान में कौन होगा टॉस का बॉस? (PAK vs WI Toss Winner Prediction)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले 10 मैचों में वेस्टइंडीज ने 6 टॉस जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने केवल चार टॉस जीते हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज: केसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अकील होसेन, शमर जोसेफ.

पाकिस्तान: बाबर आजम, सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हसन अली, अबरार अहमद.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं..

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड