West Indies vs Pakistan, 1st ODI Match Winner Prediction: त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस सीरीज़ में पाकिस्तान की अगुवाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान करते नजर आएंगे. वहीं, बाबर आज़म की भी टीम में वापसी हुई है. तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह की वापसी हुई है. इसके अलावा, युवा बल्लेबाज़ हसन नवाज़ और स्पिनर सुुफयान मोकीम को भी मौका दिया गया है.

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 1st ODI Match Prediction: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 8 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा (Brian Lara Stadium, Tarouba, Trinidad) में भारतीय समयानुसार देर रात 11:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें टी20 सीरीज़ के बाद अब 50 ओवर के फॉर्मेट में अपनी रणनीति और मजबूती का इम्तिहान देने उतरेंगी. टी20 सीरीज में पाकिस्तान की टीम ने बाजी मारी थीं. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

वेस्टइंडीज की अगुवाई करेंगे शाई होप

वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप के हाथों में होगी. वेस्टइंडीज की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ युवा सितारों को भी शामिल किया गया है. रॉस्टन चेज़, शेर्फ़ेन रदरफोर्ड और गुडकश मोती जैसे खिलाड़ी टीम को अनुभव देंगे, जबकि रोमारीयो शेफर्ड की वापसी भी अहम रहेगी. वहीं, युवा चेहरों में ज्वेल एंड्रू और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ जेडियाह ब्लेड्स को मौका मिला है.

मोहम्मद रिज़वान और बाबर आजम की टीम में वापसी

इस सीरीज़ में पाकिस्तान की अगुवाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान करते नजर आएंगे. वहीं, बाबर आज़म की भी टीम में वापसी हुई है. तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह की वापसी हुई है. इसके अलावा, युवा बल्लेबाज़ हसन नवाज़ और स्पिनर सुुफयान मोकीम को भी मौका दिया गया है.

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI ODI Head To Head)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 137 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 71 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज 63 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान अपने आकंड़ों को सुधारने की भरपूर कोशिश करेगी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (WI vs PAK Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर वेस्टइंडीज की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. वेस्टइंडीज की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का पहला वनडे मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

वेस्टइंडीज की जीत की संभावना: 55%

पाकिस्तान की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज: केसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अकील होसेन, शमर जोसेफ.

पाकिस्तान: बाबर आजम, सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हसन अली, अबरार अहमद.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स