West Indies vs New Zealand ODI Series 2026: वेस्टइंडीज दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की वनडे टीम, मैथ्यू फिशर को पहली बार मिला मौका
वहीं तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर टखने की सर्जरी के कारण उपलब्ध नहीं हैं. बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते इस दौरे पर नहीं जाएंगे, जबकि स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में व्यस्त होने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.
West Indies National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ODI Series: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 11 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि जैकब डफी की वापसी हुई है. डफी हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे. यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st T20I Match Key Player Battles: पहले टी20 में इन खिलाड़ियों के बीच होगी रोमांचक जंग, इन मुकाबलों पर रहेंगी सभी की नजरें
मैथ्यू फिशर को पहली बार मिला वनडे टीम में मौका
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर ने अभी तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है. हालांकि वह न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. अपने लिस्ट-ए करियर में फिशर ने 43 विकेट लिए हैं और उनका गेंदबाजी औसत 26.67 का रहा है.
मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, "मैट फिशर को पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बनाना सही समय है. उन्होंने अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने के लिए काफी मेहनत की है और हम उन्हें इस स्तर पर मौका देना चाहते हैं."
कई स्टार खिलाड़ी नहीं होंगे उपलब्ध
न्यूजीलैंड को इस वनडे सीरीज में कई प्रमुख खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिलेंगी. तेज गेंदबाज काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओरूर्के को व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद आराम दिया गया है.
वहीं तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर टखने की सर्जरी के कारण उपलब्ध नहीं हैं. बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते इस दौरे पर नहीं जाएंगे, जबकि स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में व्यस्त होने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.
मिचेल सैंटनर करेंगे कप्तानी
वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे. स्पिन विभाग में उनके साथ माइकल ब्रेसवेल, जेडन लेनॉक्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट मौजूद रहेंगे, जो वेस्टइंडीज की धीमी पिचों पर अहम भूमिका निभा सकते हैं.
वेस्टइंडीज दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और विल यंग.