West Indies vs Bangladesh 2nd T20 2024 Scorecard: दूसरे टी20 में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 27 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त, देखें स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन दूसरा टी20 मुकाबला 18 दिसंबर को सेंट विंसेंट (St Vincent ) के अर्नोस वेल ग्राउंड, किंग्सटाउन (Arnos Vale Ground, Kingstown) में खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 27 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की.

Bangladesh (Photo: X)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd T20 2024 Scorecard: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन दूसरा टी20 मुकाबला 18 दिसंबर को सेंट विंसेंट (St Vincent ) के अर्नोस वेल ग्राउंड, किंग्सटाउन (Arnos Vale Ground, Kingstown) में खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 27 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की. बांग्लादेश की ओर से इस मैच में शमीम हुसैन जीत के हीरो बने. शमीम हुसैन की छोटी सी पारी बांग्लादेश के लिए काफी अहम रही. शमीम ने 17 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए. शमीम को इस धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. यह भी पढें: Australia vs India 3rd Test 2024 Day 5 Scorecard: टी ब्रेक तक टीम इंडिया का स्कोर 8 रन, जीत के लिए 267 रनों की जरुरत; देखें स्कोरकार्ड

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को दिया 130 रनों का टारगेट

इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर फिर एक बार पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहला बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम बुरी तरह फ्लॉप गई. बांग्लादेश की ओर से शमीम हुसैन ने 17 गेंदों में 35 रन बनाए. इसके अलावा सौम्या सरकार ने 18 गेंदों में 11 रन, जकर अली 20 गेंदों में 21 रन और महेदी हसन ने 11 गेंदों में 11 रन बनाए.

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. जबकि अकील होसेन को 1 विकेट, रोस्टन चेस को 1 विकेट, अल्ज़ारी जोसेफ को 1 विकेट और ओबेद मैककॉय को भी 1 विकेट मिला.

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी फिर हुई फ्लॉप

130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही. मेजबान टीम शुरूआती 6 ओवर में 32 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए. जिसके बाद उन्हें मैच में वापसी करना मुश्किल हो गया और 18.3 ओवर में 102 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेस ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. जबकि अकील होसेन ने 31 रन का योगदान दिया.

वहीं बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने शानदार गेंदबाजी की. तस्कीन अहमद ने 3.3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा महेदी हसन, तंज़ीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन को 2-2 विकेट मिला और हसन महमूद ने 1 विकेट झटका.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\