West Indies vs New Zealand, 4th ODI Dream11 Prediction: बारबाडोस में आज वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पिछले दो मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रही है, जबकि न्यूजीलैंड ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए सही खिलाड़ियों का चयन काफी अहम रहने वाला है.
West Indies National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 4th ODI Match Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चार मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 19 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस (Barbados) के केंसिंग्टन ओवल (Kensington Oval) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी है और अब सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं शाई होप (Shai Hope) की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी. पहले मैच में शानदार जीत के बाद कैरेबियाई टीम अगले दोनों मुकाबलों में 138 और 140 रन पर सिमट गई थी. यह भी पढ़ें: India vs England ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और इंग्लैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पिछले दो मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रही है, जबकि न्यूजीलैंड ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए सही खिलाड़ियों का चयन काफी अहम रहने वाला है.
वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड (WI vs NZ ODI Head To Head)
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 71 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. दोनों टीमों ने 32-32 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 7 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
वेस्टइंडीज को कीसी कार्टी, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर और जस्टिन ग्रीव्स से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ और विटेल लॉज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, विल यंग और मार्क चैपमैन बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि मिचेल सेंटनर, जेडन लेनॉक्स और जैकब डफी गेंदबाजी में बड़ा रोल निभा सकते हैं.
वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट (WI vs NZ Pitch Report)
बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल की पिच धीमी मानी जाती है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि स्पिन गेंदबाजों को भी टर्न और अतिरिक्त ग्रिप मिलने की संभावना है. बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा. पहली पारी का औसत स्कोर 220 से 230 रन के बीच रहता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड ड्रीम11 टीम सुझाव (WI vs NZ Dream11 Team Prediction)
विकेटकीपर: शाई होप, टॉम लैथम
बल्लेबाज: कीसी कार्टी, डेरिल मिचेल, विल यंग, शिमरॉन हेटमायर
ऑलराउंडर: मिचेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल
गेंदबाज: जेडन लेनॉक्स, अल्जारी जोसेफ, जैकब डफी
कप्तान (Captain): मिचेल सेंटनर
उपकप्तान (Vice Captain): कीसी कार्टी.
वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (WI vs NZ Top Fantasy Picks)
कीसी कार्टी इस सीरीज में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 161 रन बना चुके हैं और शानदार लय में हैं. वहीं डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हैं. मिचेल सेंटनर गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं. जेडन लेनॉक्स ने इस सीरीज में 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है और वह फैंटेसी टीम के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. इसके अलावा शाई होप और अल्जारी जोसेफ भी बड़े अंक दिला सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI vs NZ 4th ODI Match Playing Prediction)
वेस्टइंडीज: अकीम ऑगस्टे, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, कीमो पॉल, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, अल्जारी जोसेफ, विटेल लॉज.
न्यूजीलैंड: हेनरी निकोल्स, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, जेडन लेनॉक्स.
नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के चौथे वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.