WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार भिड़ेंगे वेस्टइंडीज और नेपाल, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए हैं. आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमों की यह पहली बड़ी भिड़ंत मानी जा रही है. वेस्टइंडीज दो बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुकी है, जबकि नेपाल की टीम पहली बार इतने बड़े मंच पर मजबूत टीम के खिलाफ उतर रही है.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 25th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप सी में यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. वेस्टइंडीज की टीम अनुभव के दम पर मैदान में उतरेगी, जबकि नेपाल की टीम बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश करेगी. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, नेपाल की कमान रोहित पौडेल (Rohit Paudel) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज की टीम टी20 फॉर्मेट में हमेशा से खतरनाक रही है. शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और ब्रैंडन किंग जैसे बल्लेबाज मैच का रुख कुछ ही ओवरों में बदल सकते हैं. वहीं जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड जैसे ऑलराउंडर टीम को संतुलन प्रदान करते हैं. गेंदबाजी में अकील होसेन और गुडाकेश मोती स्पिन विभाग संभालेंगे.

दूसरी ओर नेपाल की टीम युवा जोश से भरी है. कुशल भुर्तेल और दीपेंद्र सिंह ऐरी पर बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी होगी. स्पिनर संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी मध्य ओवरों में विकेट निकालकर वेस्टइंडीज को दबाव में डाल सकते हैं.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs NEP T20I Head To Head Record)

वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए हैं. आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमों की यह पहली बड़ी भिड़ंत मानी जा रही है. वेस्टइंडीज दो बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुकी है, जबकि नेपाल की टीम पहली बार इतने बड़े मंच पर मजबूत टीम के खिलाफ उतर रही है.

वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े स्कोर बनते हैं. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि बाद में बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं. स्पिनरों को भी बीच के ओवरों में मदद मिलने की संभावना है. ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच पहले मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (WI vs NEP Key Players To Watch Out): शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, कुशल भुर्तेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने और करण केसी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं. जिनपर सबकी निगाहें रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): रोवमैन पॉवेल और संदीप लामिछाने के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं ब्रैंडन किंग और सोमपाल कामी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास संतुलित संयोजन है, जिससे यह मुकाबला दिलचस्प बन सकता है.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच 25वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (WI vs NEP T20 World Cup 25th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस सुबह 10:30 बजे होगा.

भारत में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेले जानें वाले 25वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (WI vs NEP T20 World Cup 25th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 25वें मुकाबले में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच 25वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch WI vs NEP T20 World Cup 25th Match Live Streaming In India)

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच 25वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI vs NEP 25th Match Playing Prediction)

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ.

नेपाल: आसिफ शेख (विकेटकीपर), कुशल भुर्तेल, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, करण केसी, गुलशन झा, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, सोमपाल कामी और सुंदीप जोरा.

नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Weather Update: पर्थ में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें 'मिस्टर 360' के आकंड़ें

IND vs NZ Final Match Likely Playing XI: फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा सवाल, क्या मिलेगी प्लेइंग XI में जगह? न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं टीम इंडिया

\