WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

वेस्टइंडीज की टीम टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और ब्रैंडन किंग जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं. वहीं नेपाल की टीम युवा जोश से भरी हुई है और संदीप लामिछाने की स्पिन गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 25th Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप सी में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है. वेस्टइंडीज की टीम इस टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत करना चाहेगी. वहीं नेपाल की नजरें बड़ा उलटफेर करने पर होंगी. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, नेपाल की कमान रोहित पौडेल (Rohit Paudel) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, न्यूजीलैंड की कुर्सी छिनी, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

वेस्टइंडीज की टीम टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और ब्रैंडन किंग जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं. वहीं नेपाल की टीम युवा जोश से भरी हुई है और संदीप लामिछाने की स्पिन गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.

दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए हैं. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है. अनुभव के आधार पर वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs NEP T20I Head To Head Record)

वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक आधिकारिक तौर पर बहुत कम मुकाबले खेले गए हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आईसीसी टूर्नामेंट में अहम साबित हो सकता है. वेस्टइंडीज की टीम दो बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुकी है, जबकि नेपाल पहली बार बड़े मंच पर खुद को साबित करने उतरी है.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच 25वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (WI vs NEP T20 World Cup 25th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस सुबह 10:30 बजे होगा.

भारत में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेले जानें वाले 25वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (WI vs NEP T20 World Cup 25th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 25वें मुकाबले में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच 25वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch WI vs NEP T20 World Cup 25th Match Live Streaming In India)

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच 25वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI vs NEP 25th Match Playing Prediction)

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ.

नेपाल: आसिफ शेख (विकेटकीपर), कुशल भुर्तेल, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, करण केसी, गुलशन झा, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, सोमपाल कामी और सुंदीप जोरा.

नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें 'मिस्टर 360' के आकंड़ें

IND vs NZ Final Match Likely Playing XI: फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा सवाल, क्या मिलेगी प्लेइंग XI में जगह? न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं टीम इंडिया

India vs New Zealand T20I Head To Head Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

\