महान बल्लेबाज ब्रायन लारा मुंबई के ग्लोबल हॉस्पिटल में हुए भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को मुंबई में अचानक चेस्ट पेन की शिकायत हुई. लारा को परेल के ग्लोबल हॉस्पिटल में एडमिट किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. लारा का वर्ल्ड कप को लेकर निजी चैनल के साथ करार चल रहा है जिसके चलते वह भारत में हैं.

ब्रायन लारा

Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा (Brian Lara) को अचानक से चेस्ट में दर्द उठने की वजह से मुंबई (Mumbai) के ग्लोबल हॉस्पिटल (Global Hospital) में एडमिट कराया गया है. यह अस्पताल मुंबई के परेल इलाके में स्थित है. बता दें कि ब्रायन लारा का आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 को लेकर एक निजी चैनल से करार चल रहा है. इसी सिलसिले में वह मुंबई में है. लारा ने 2007 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ था.

बता दें कि ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए लगभग 33000 रन बनाए हैं, और कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. अगर बात करें उनके टेस्ट प्रदर्शन की तो लारा ने 131 टेस्ट मैच खेलते हुए 232 इनिंग्स में 52.09 की औसत  से 19753 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 34 शतक और 48 अर्धशतक लगाए.

यह भी पढ़ें- Ind vs WI, CWC 2019: भारत के खिलाफ मैच से पहले कैरेबियाई टीम को बड़ा झटका, आंद्रे रसेल वर्ल्ड कप से बाहर, टीम इंडिया को होगा फायदा

वहीं वनडे की बात करें तो 299 मैच खेलते हुए 289 इनिंग्स में 40.5 की एवरेज से 13086 रन बनाए हैं. वनडे मैचों में लारा के नाम 19 शतक और 63 अर्धशतक हैं. बता दें कि लारा ने अपने क्रिकेट करियर में एक भी T20 मैच नहीं खेला हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\