IRE vs WI 3rd T20I 2025 Live Scorecard: तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 62 रनों से हराया, अकील होसेन ने झटके 3 विकेट, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड

तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में आयरलैंड को 62 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज़ ने 20 ओवर में 256 रन बनाए, जो इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर रहा। टीम की ओर से ओपनर एविन लुईस ने 44 गेंदों में 91 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे.

वेस्ट इंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Ireland National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला 15 जून(रविवार) को उत्तरी आयरलैंड (Northern Ireland) के ब्रेडी क्रिकेट क्लब, ब्रेडी (Bready Cricket Club, Bready) में खेला गया. तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में आयरलैंड को 62 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज़ ने 20 ओवर में 256 रन बनाए, जो इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर रहा। टीम की ओर से ओपनर एविन लुईस ने 44 गेंदों में 91 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे. कप्तान शाई होप ने 27 गेंदों पर 51 रन बनाए जबकि कीसी कार्टी ने अंत तक नाबाद 49 रन (22 गेंद) की तेज़ पारी खेली. इन शानदार प्रदर्शनों के दम पर वेस्टइंडीज़ ने मजबूत स्कोर खड़ा किया. इस दिन से शुरू होने जा रहा हैं श्रीलंका बनाम बांग्लादेश टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज, यहां देखें स्क्वाड, स्ट्रीमिंग समेत पूरा शेड्यूल

आयरलैंड की गेंदबाज़ी इस मुकाबले में कमजोर दिखी। मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन बाकी गेंदबाज़ काफी महंगे साबित हुए. मार्क अडायर और बेंजामिन व्हाइट ने क्रमशः 52 और 50 रन लुटाए. वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ों ने पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर्स तक खुलकर रन बनाए और मैदान के चारों ओर स्ट्रोक खेले. आयरलैंड को शुरुआत से ही दबाव में ला दिया गया और कैरेबियाई टीम ने पूरी तरह से मैच पर नियंत्रण बनाए रखा.

257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरिश टीम की शुरुआत औसत रही. रॉस अडायर ने 36 गेंदों में 48 रन बनाए जबकि हैरी टेक्टर ने 38 रनों की पारी खेली, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के चलते टीम कभी भी रन चेज़ में टिक नहीं सकी. वेस्टइंडीज़ की ओर से अकील होसीन ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. जेसन होल्डर को भी 2 सफलता मिली. अंत में आयरलैंड 20 ओवर में 194/7 रन ही बना सका और मुकाबला 62 रनों से हार गया. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज़ ने पूरी सीरीज में दबदबा बनाए रखते हुए क्लीन स्वीप किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट