हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा- जब जरूरत थी तब एक टीम के तौर पर हम विफल रहे

दूसरे सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ने 18 रनों से मात दे फाइनल में जाने से रोक दिया था. रोहित ने ट्वीट किया, "जब जरूरत थी तब हम एक टीम के तौर पर अच्छा करने में विफल रहे. 30 मिनट की खराब क्रिकेट ने हमसे कप जीतने का मौका छीन लिया."

रोहित शर्मा (Photo Credit: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि टीम अहम मौके पर एक ईकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और इसी कारण आईसीसी विश्व कप-2019 के दूसरे सेमीफाइनल में हार कर बाहर हो गई. दूसरे सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ने 18 रनों से मात दे फाइनल में जाने से रोक दिया था. रोहित ने ट्वीट किया, "जब जरूरत थी तब हम एक टीम के तौर पर अच्छा करने में विफल रहे. 30 मिनट की खराब क्रिकेट ने हमसे कप जीतने का मौका छीन लिया."

निजी तौर पर रोहित का यह विश्व कप शानदार रहा. उन्होंने इस विश्व कप में पांच शतक जमाए और नौ मैचों में 648 रन बनाए. उन्होंने लिखा, "मेरा दिल भारी है और मैं निश्चित हूं कि आपका भी होगा. घर से बाहर जो समर्थन मिला वो अविश्वसनीय था. हम ग्रेट ब्रिटेन में जहां भी खेले उसे नीला रंगने के लिए शुक्रिया."

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद तीनों फॉर्मेट के कप्तान बनें राशिद खान

भारत के कप्तान विराट कोहली ने भी सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कहा था कि सिर्फ 45 मिनट की खराब क्रिकेट ने भारत को विश्व कप की खिताबी रेस से बाहर कर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs MI IPL 2026: क्या एल क्लासिको मुकाबले में खेलेंगे रोहित शर्मा, जानें फिटनेस पर बड़ा अपडेट

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट, रयान रिकेल्टन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट