WCL 2026 Schedule Announced: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 3 अक्टूबर से होगी शुरुआत, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

WCL 2026 में एक बार फिर दुनिया के कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटर मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. भारत-पाकिस्तान मुकाबले के अलावा टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

WCL 2026 Schedule Announced: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिग्गज खिलाड़ियों से सजी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (World Championship of Legends 2026) के तीसरे सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. WCL 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. खास बात यह है कि पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड के बाहर किया जा रहा है. इस सीजन में युवराज सिंह, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, शाहिद अफरीदी, एबी डिविलियर्स और मोईन अली जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे. वहीं, बांग्लादेश चैंपियंस पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेगी. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan, 1st T20I Match Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश बनेगी विलेन या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे अपना पहला होम इंटरनेशनल मैच? जानें मौसम और पिच का हाल

10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला

WCL 2026 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी और लीग चरण में प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. भारतीय टीम अपना पहला मैच टूर्नामेंट के उद्घाटन दिवस पर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ खेलेगी. इसी दिन दूसरा मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस के बीच होगा. टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला 10 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी.

भारतीय टीम उतरेगी खिताब दोबारा जीतने के इरादे से

भारत चैंपियंस इस बार दूसरा खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी. टूर्नामेंट के पहले सीजन में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. वहीं दूसरे सीजन के फाइनल में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर खिताब जीता था. इंग्लैंड में लगातार दो सफल संस्करणों के बाद अब WCL का आयोजन यूएई में किया जा रहा है, जिससे टूर्नामेंट को और भी वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है.

WCL 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख पहला मुकाबला दूसरा मुकाबला स्थान
3 अक्टूबर इंडिया चैंपियंस vs ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस पाकिस्तान चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंस शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
4 अक्टूबर साउथ अफ्रीका चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस इंडिया चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंस शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
5 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंस बांग्लादेश चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंस शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
6 अक्टूबर इंडिया चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंस पाकिस्तान चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
7 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंस इंग्लैंड चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
9 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंस बांग्लादेश चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
10 अक्टूबर इंग्लैंड चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंस इंडिया चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंस दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
11 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस इंडिया चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंस दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
12 अक्टूबर — पाकिस्तान चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंस दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
13 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंस इंडिया चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
14 अक्टूबर इंग्लैंड चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंस बांग्लादेश चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंस शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
16 अक्टूबर सेमीफाइनल-1 सेमीफाइनल-2 शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
18 अक्टूबर फाइनल — शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

WCL 2026 में एक बार फिर दुनिया के कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटर मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. भारत-पाकिस्तान मुकाबले के अलावा टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड