क्रिकेट

Watch Video: रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी क्यूट बेटी समायरा का वीडियो

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी बेटी समायरा (Samaira) के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वो अपनी नन्ही बच्ची को खिला रहे हैं. बता दें कि उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी बेटी के जन्म के वक्त टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे.

Watch Video: रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी क्यूट बेटी समायरा का वीडियो
रोहित शर्मा की बेटी समायरा (Photo Credits: Instagram)

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी बेटी समायरा (Samaira) के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वो अपनी नन्ही बच्ची को खिला रहे हैं. बता दें कि उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी बेटी के जन्म के वक्त टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे. वहीं अपने बेटी के जन्म के बाद रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से छुट्टी लेकर मुंबई वापस आ गए थे.

बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में खत्म हुए न्यूजीलैंड दौरे पर T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. जी हां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. रोहित ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) को पीछे छोड़ा जो 2272 रन बनाकर लिस्ट में टॉप पर थे. वहीं पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के 2263 रन हैं.

यह भी पढ़ें- India vs New Zealand 2nd T20 2019: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पूरा किया छक्कों का शतक, मार्टिन गप्टिल को पछाड़कर रचा नया इतिहास

बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने 92वें T20 मुकाबले में यह रेकॉर्ड अपने नाम किया था. इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2019 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).