Eng vs NZ, CWC 2019: इंग्लैंड की जीत के बाद जश्न छोड़कर भागे मोईन अली और आदिल राशिद, जानिए वजह

लॉर्ड्स के मैदान पर आईसीसी विश्वकप 2019 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने सुपरओवर में न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया.बता दें कि जब इंग्लैंड ने विश्वकप जीता और बाद में ट्रॉफी बांटी गई. तो पूरी टीम ने फोटो सेशन कराया, इसी बीच जॉनी बेयरस्टो ने शैंपेन की बोतल खोली. जैसे ही बोतल खुली तो साइड में खड़े मोईन और राशिद ने तुरंत देखा और वहां से भाग निकल पड़े.

मोईन अली और आदिल राशिद (Photo Credits-Twitter)

नई दिल्ली. लॉर्ड्स के मैदान पर आईसीसी विश्वकप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड (England) ने सुपरओवर (Super Over) में न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. बताना चाहते है कि इस तरह क्रिकेट की जन्मदाता टीम इंग्लैंड ने पहली बार वर्ल्ड कप (World Cup) जीतकर इतिहास रच दिया है. इस जीत के बाद इंग्लिश खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया और खूब शैंपेन भी उड़ाई. लेकिन जब पूरी टीम जश्न मना रही थी तो टीम के खिलाड़ी आदिल राशिद (Adil Rashid) और मोईन अली (Moeen Ali) वहां से दूर भाग निकले. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि जब इंग्लैंड ने विश्वकप जीता और बाद में ट्रॉफी बांटी गई. तो पूरी टीम ने फोटो सेशन कराया, इसी बीच जॉनी बेयरस्टो(Jonny Bairstow) ने शैंपेन की बोतल खोली. जैसे ही बोतल खुली तो साइड में खड़े मोईन अली (Moeen Ali) और आदिल राशिद (Adil Rashid) ने तुरंत देखा और वहां से निकल पड़े. यह भी पढ़े-Eng vs NZ, CWC 2019: रोहित-युवराज को रास नहीं आया ICC का बाउंड्री वाला नियम, ट्वीट कर लिखी ये बातें

सोशल मीडिया साइट ट्विटर (Twitter) पर लोग इन दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं ये हैं सच्चे, मुसलमान भाई. लोगों ट्विटर (Twitter) पर लिख रहे है कि क्योंकि इस्लाम (Islam) में शराब को हराम करार दिया गया है, यही कारण रहा कि दोनों ही खिलाड़ी तुरंत वहां से भाग खड़े हुए.

ज्ञात हो कि न्यूजीलैंड (NZ) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड (ENG) के सामने जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन इंग्लैंड (ENG) 241 रन ही बना सकी. जिसके बाद सुपर ओवर (Super Over) हुआ और यहां इंग्लैंड (ENG) ने जीत के लिए कीवी टीम को 16 रन दिए, लेकिन सुपर ओवर में (Super Over) न्यूजीलैंड (NZ) ने 15 रन बनाए और वह भी टाइ हो गया. सुपर ओवर (Super Over) टाइ होने के बाद इंग्लैंड (ENG) को सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर विनर घोषित किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\