IND vs SA 2nd Test 2025 Day 3 Scorecard, Lunch Break: क्या फॉलोऑन बचा पाएंगे वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव? टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर बनाए 174 रन, दक्षिण अफ्रीका 315 रनों से आगे

तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में 67 ओवर में 7 विकेट खोकर 174 का स्कोर बना लिया है, लेकिन टीम अभी भी दक्षिण अफ्रीका के 489 रनों के विशाल लक्ष्य से 315 रन पीछे है. शुरुआती सत्र में जहां भारत ने विकेट गंवाकर मुश्किलें बढ़ाईं, वहीं दूसरे सत्र में वॉशिंगटन सुंदर (33*) और कुलदीप यादव (14*) ने अहम साझेदारी निभाते हुए पारी को संभाला हैं.

Washington Sundar (Photo Credits: @Sundarwashi5/X)

South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA) दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर (शनिवार) से गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में 67 ओवर में 7 विकेट खोकर 174 का स्कोर बना लिया है, लेकिन टीम अभी भी दक्षिण अफ्रीका के 489 रनों के विशाल लक्ष्य से 315 रन पीछे है. शुरुआती सत्र में जहां भारत ने विकेट गंवाकर मुश्किलें बढ़ाईं, वहीं दूसरे सत्र में वॉशिंगटन सुंदर (33*) और कुलदीप यादव (14*) ने अहम साझेदारी निभाते हुए पारी को संभाला हैं. दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य और सधी हुई तकनीक के साथ दक्षिण अफ्रीका की आक्रामक गेंदबाज़ी का सामना किया. टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई! चाय ब्रेक तक 4 विकेट खोकर जोड़े 102 रन, दक्षिण अफ्रीका 387 रनों से आगे

भारत के टॉप और मिडिल ऑर्डर ने एक बार फिर निराश किया. यशस्वी जायसवाल ने 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन उसके बाद KL राहुल (22), साई सुदर्शन (15), ध्रुव जुरैल (0), ऋषभ पंत (7), नितीश रेड्डी (10) और रवींद्र जडेजा (6) जल्दी-जल्दी आउट होते चले गए. बाएं हाथ के गेंदबाज़ मार्को यानसन भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुए. उन्होंने 17 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसमें पंत, जडेजा और रेड्डी जैसे अहम विकेट शामिल थे. साइमन हार्मर ने 2 और केशव महाराज ने 1 विकेट हासिल किया. भारत के लिए अब सुंदर और कुलदीप की साझेदारी बेहद अहम है. टीम को फॉलोऑन से बचने और मैच को बचाने के लिए लंबी बल्लेबाज़ी की जरूरत होगी.

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर भारत पर भारी दबाव बना दिया. सेनुरन मुथुसामी ने 206 गेंदों पर 109 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि मार्को यानसन 93 रन बनाकर आउट हुए. एडेन मार्करम (38), रयान रिकेलटन (35), तेंबा बावुमा (41), ट्रिस्टन स्टब्स (49) और काइल वेरेयने (45) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. भारतीय गेंदबाजों को पूरे दिन विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ा. कुलदीप यादव भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 29.1 ओवर में 115 रन देकर 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट झटके.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड