COVID-19 से निपटने के लिए मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बनेगा क्वारंटाइन सेंटर, आपातकालीन रूप में किया जाएगा इस्तेमाल

मुंबई में कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए प्रशासन वानखेड़े स्टेडियम को कोरोनावायरस मरीजों के लिए क्वारंटाइन सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है. बीएमसी ए वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर चंदा जाधव ने इस मामले में एमसीए से बातचीत भी शुरू कर दी है. कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए एमसीए ने बीसीए को हर तरह का समर्थन देने का फैसला किया है.

वानखेड़े स्टेडियम (Photo credits: Wikimedia Commons)

मुंबई, 16 मई: मुंबई में कोविड-19 (Covid-19) महामारी के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए प्रशासन वानखेड़े स्टेडियम को कोरोना वायरस मरीजों के लिए क्वारंटाइन सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है. अधिकारियों ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) महालक्ष्मी में नेशनल स्पोटर्स क्लब आफ इंडिया के पास व्यापक क्वारंटाइन सेंटर चाहता है.

इसके लिए बीएमसी ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखा है ताकि वह स्टेडियम का इस्तेमाल बीएमसी स्टाफ के ए वॉर्ड और इसके कोरोना मरीजों के लिए आपातकालीन के रूप में इस्तेमाल कर सके.

यह भी पढ़ें:  औरैया सड़क हादसा: PM नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य राजनेताओं ने इस दुर्घटना पर जताया दुख

बीएमसी ए वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर चंदा जाधव ने इस मामले में एमसीए से बातचीत भी शुरू कर दी है. वानखेड़े स्टेडियम में मैन स्टेडियम, बीसीसीआई आफिस, एमसीए आफिस, एमसीए लांज औश्र गरवारे क्लब हाउस है. कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए एमसीए ने बीसीए को हर तरह का समर्थन देने का फैसला किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट