क्रिकेट

मोहम्मद आमिर के बाद वहाब रियाज भी टेस्ट क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास: रिपोटर्स

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के बाद वहाब रियाज ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. पाकिस्तान के अखबार दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक वहाब ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस बारे में बात की है.

मोहम्मद आमिर के बाद वहाब रियाज भी टेस्ट क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास: रिपोटर्स
पाक खिलाडी गेंदबाज वहाब रियाज (Photo Credtis Getty)

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) के बाद वहाब रियाज (Wahab Riaz) ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. पाकिस्तान के अखबार दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक वहाब ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) को इस बारे में बात की है. वह इस मामले में औपचारिक ऐलान कनाडा T20 लीग में वापसी के बाद करेंगे.

रियाज ने अभी तक पाकिस्तान के लिए 27 मैच खेले हैं और 83 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63 रन देकर पांच विकेट है. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच अक्टूबर-2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.

यह भी पढ़ें- मोहम्मद आमिर के टेस्ट से संन्यास लेने से शोएब अख्तर और वसीम अकरम निराश

आमिर के फैसले पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों-वसीम अकरम, रमीज राजा और शोएब अख्तर ने नाराजगी जताई थी, लेकिन टीम के कोच मिकी आर्थर ने कहा था कि वह आमिर के फैसले के बारे में जानते थे.

आर्थर ने क्रिकइंफो से कहा था, "यह काफी दिनों से तय था. आमिर मुझसे इस बारे में काफी दिनों से बात कर रहे थे. उनका टेस्ट करियर उनके शरीर पर प्रभाव डाल रहा था."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).