ICC T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन वेस्टइंडीज (West Indies) और यूएस (US) में होगा. इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी (ICC) शेड्यूल का एलान 5 जनवरी को कर दिया है. टीम इंडिया (Team India) अपना पहला मुकाबला आयरलैंड (Ireland) के साथ खेलेगी. टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है. ग्रुप ए में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान (Pakistan) और आयरलैंड (Ireland) को रखा गया हैं. टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच 5 जून को मैच खेला जाएगा. Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन बल्लेबाजों से खौफ खाते हैं गेंदबाज, जड़ें सबसे ज्यादा शतक; देखें टॉप 5 की लिस्ट
क्रिकेट फैंस की निगाहें अब आईपीएल के ठीक बाद होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप पर भी टिकी हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल में किए गए प्रदर्शन के आधार पर ही चयनकर्ता आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन करेगी. युवा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे. पिछले साल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में कितने सीनियर खिलाड़ियों को मौका देते हैं.
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो लंबे समय से टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इन दोनों पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही एकदम अलग शैली के बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा रहे थे.
वहीं, विराट कोहली से पहले ही इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन 'किंग' कोहली का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में जमकर आग उगलता है और आंकड़ों पर नजर डालें तो विराट कोहली इस टूर्नामेंट में रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा से बहुत आगे हैं.
रोहित शर्मा ने विराट कोहली से ज्यादा खेले हैं टी20 वर्ल्ड कप
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अबतक कुल आठ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं, जबकि 'रन मशीन' कोहली पांच बार इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. विराट कोहली को पहली बार साल 2012 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था और उस समय रोहित शर्मा अपने करियर का चौथा टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतरे थे. अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 46.25 के औसत से 185 रन बनाए थे, जबकि उस समय रोहित शर्मा के बल्ले से 41 के औसत से 82 रन निकले थे.
टी20 वर्ल्ड कप में रोहित का प्रदर्शन
| साल | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | अर्धशतक |
| 2007 | 88 | - | 144.3 | 01 |
| 2009 | 131 | 32.75 | 122.4 | 01 |
| 2010 | 84 | 84 | 155.6 | 01 |
| 2012 | 82 | 41 | 130.2 | 01 |
| 2014 | 200 | 40 | 123.5 | 02 |
| 2016 | 88 | 17.6 | 107.3 | 00 |
| 2021 | 174 | 34.8 | 151.3 | 02 |
| 2022 | 116 | 19.33 | 106.4 | 01 |
रनों के मामले में रोहित शर्मा से आगे हैं विराट कोहली
रोहित शर्मा ने भले ही विराट कोहली से ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं, लेकिन रन बनाने के मामले में विराट कोहली का बल्ला रोहित शर्मा से ज्यादा तेज है. विराट कोहली ने अबतक खेले पांच टी20 वर्ल्ड कप में कुल 1141 रन बनाए हैं. वही, रोहित शर्मा ने आठ टी20 वर्ल्ड कप मिलाकर 965 रन बनाए हैं. यहां तक कि फिफ्टी लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा से विराट कोहली काफी आगे हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के बल्ले से कुल 14 अर्धशतक निकले हैं, जबकि रोहित शर्मा नौ अर्धशतक ही जड़ सके हैं.
विराट कोहली की दावेदारी मजबूत
बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही इस बात की चर्चा गर्म हो गई थी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली क्या आगामी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे? लेकिन कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान यह स्पष्ट कर दिया था कि टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी. जिस तरह विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए उनकी दावेदारी तय मानी जा रही है.
टी20 वर्ल्ड कप में कोहली का प्रदर्शन
| साल | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | अर्धशतक |
| 2012 | 185 | 46.25 | 122.5 | 02 |
| 2014 | 319 | 106.33 | 129.2 | 04 |
| 2016 | 273 | 136.5 | 146.8 | 03 |
| 2021 | 68 | 34 | 100 | 01 |
| 2022 | 296 | 98.67 | 136.4 | 04 |
लंबे समय से टीम से बाहर हैं विराट कोहली
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पारिवारिक कारणों की वजह से लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. हाल ही में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे. विराट कोहली दूसरी बार पिता बने जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी. अब विराट कोहली 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी करेंगे.













QuickLY