Virat Kohli New Record: इंग्लैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के जरिए चोट के बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं. आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग चोटिल होने के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे. अब इंग्लैंड दौरे पर उनकी वापसी पर सभी की नजरें होंगी.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match Stats And Preview Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 14 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर इंग्लैंड को उसके घर में चुनौती देने उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) इंग्लैंड की कमान संभालेंगे. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी से मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: India vs England ODI Series 2026 Key Players To Watch Out: वनडे सीरीज में इन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सभी की नजरें, इंग्लैंड के खिलाफ बदल सकते हैं मैच का रुख
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के जरिए चोट के बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं. आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग चोटिल होने के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे. अब इंग्लैंड दौरे पर उनकी वापसी पर सभी की नजरें होंगी. इस सीरीज में विराट के पास सिर्फ शानदार प्रदर्शन करने का ही नहीं, बल्कि वनडे क्रिकेट में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी सुनहरा मौका है.
203 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
विराट कोहली ने अब तक भारत के लिए 311 वनडे मैचों की 299 पारियों में 58.71 की शानदार औसत से 14,797 रन बनाए हैं. अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में 203 रन बना लेते हैं, तो वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही इस मुकाम तक पहुंच सके हैं.
सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका
सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15,000 रन का आंकड़ा 359 पारियों में पूरा किया था. विराट कोहली फिलहाल 299 पारियां खेल चुके हैं. ऐसे में अगर वह इस सीरीज के दौरान 203 रन बना लेते हैं, तो केवल 302 पारियों में 15,000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही वह सबसे तेज 15,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.
इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है विराट का रिकॉर्ड
विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड भी काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 38 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 41.08 की औसत से 1,397 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं. इंग्लैंड की परिस्थितियों में भी विराट का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है, जिससे भारतीय टीम को इस सीरीज में उनसे बड़ी उम्मीदें रहेंगी.
कैसा रहा है विराट कोहली का वनडे करियर?
विराट कोहली ने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी. अब तक वह 311 वनडे मैचों की 299 पारियों में 58.71 की औसत और 93.82 की स्ट्राइक रेट से 14,797 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 1,376 चौके और 168 छक्के भी दर्ज हैं.
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव.