Virat Kohli vs Gautam Gambhir: अनिल कुंबले ने कोहली और गंभीर की बहस पर कहा, 'यह देखना अच्छा नहीं था

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को सोमवार रात यहां आईपीएल मुकाबले में 18 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 126/9 रन का मामूली स्कोर बनाया.

Virat kohli vs Gautam Gambhir (Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली, 2 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को सोमवार रात यहां आईपीएल मुकाबले में 18 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 126/9 रन का मामूली स्कोर बनाया. कप्तान फाफ डुप्लेसी ने सर्वाधिक 44 रन बनाये जबकि उनके जोड़ीदार विराट कोहली ने 31 रन का योगदान दिया। दोनों ने ओपनिंग साझेदारी में नौ ओवर में 62 रन जोड़े. यह भी पढ़ें: When Naveen-ul-Haq Had an Ugly Spat With Mohammad Amir: विराट कोहली ही नहीं PSL में मोहम्मद आमिर से भी लड़ पड़े थे नवीन-उल-हक

बेंगलुरु के गेंदबाजों ने बेहतरीन और कसी हुई गेंदबाजी की और लखनऊ को 19.5 ओवर में 108 रन पर निपटा दिया। स्पिनर कर्ण शर्मा और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने क्रमश: 2/20 और 2/15 विकेट लिए. इस बीच मैच के बाद कोहली और लखनऊ टीम के मेंटर पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर के बीच कुछ गरमा गरम बहस देखी गई जिसे लेकर जियोसिनेमा के आईपीएल विशेषज्ञ अनिल कुंबले कुछ नाराज दिखे. उन्होंने कहा, "काफी भावनाएं थीं लेकिन आप इन भावनाओं को यहां नहीं दिखा सकते। यह महत्वपूर्ण है कि आपके बीच बातचीत हो लेकिन इस तरह की बहस स्वीकार्य नहीं है."

कुंबले ने कहा, "कुछ भी हुआ हो, लेकिन आपको अपने प्रतिद्वंद्वी और मैच का सम्मान करना होगा. एक बार जब मैच समाप्त हो जाता है, आपको हाथ मिलाना होता है और अपनी कटुता को छोड़ देना होता है क्योंकि खिलाड़ी और विपक्षी टीम का सम्मान करना जरूरी है. मैं नहीं जानता कि उनके बीच क्या कहा गया, कुछ चीजें निजी हो सकती हैं लेकिन आप उसको क्रिकेट मैदान पर नहीं चाहते. गौतम और विराट तथा अन्य जो खिलाड़ी इसमें शामिल थे. उसे देखना अच्छी बात नहीं है." राहुल की चोट पर कुंबले ने कहा, "यदि केएल फिट होते तो हमें यहां अलग ही कहानी देखने को मिलती, खासतौर पर इस तरह के विकेट पर."

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी