स्लिप डिस्क से जूझ रहे हैं कैप्टन कोहली, नहीं खेलेंगे काउंटी, इंग्लैंड दौरे से भी हो सकते हैं बाहर

विराट कोहली लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. हाल ही में संपन्न हुए IPL में भी उन्होंने भाग लिया था. उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अंतिम 4 में जगह नहीं बना सकी थी.

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Image: PTI/File)

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोहली आज मुंबई के हिंदुजा अस्‍पताल में जांच के लिए गए थे जहां डोक्टरों ने उन्हें रेस्ट करने को कहा है. ऐसे में उन्हें काउंटी में खेलने का मौका गंवाना पड़ सकता है. साथ ही हो सकता है कि वह इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो जाएं. खबर के मुताबिक विराट कोहली ने काउंटी टीम सरे को इस बात की इत्तिला दे दी है कि वह अब सरे के लिए खेलने नहीं आ रहे हैं.

बता दें कि विराट कोहली लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. हाल ही में संपन्न हुए IPL में भी उन्होंने भाग लिया था. उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अंतिम 4 में जगह नहीं बना सकी थी. कोहली ने इस सीजन में 14 मैच खेले और 38 के औसत से 530 रन बनाए. उन्होंने इस सीजन ने 4 अर्ध-शतक भी जड़े.

बता दें कि भारतीय टीम अगले महीने अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेलने वाली है. मगर विराट ने इस टेस्ट की जगह काउंटी क्रिकेट को अहमियत दी थी, जिससे कि इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें मदद मिल सके. उनके इस फैसले को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. कई लोगों ने कोहली के इस फैसले का विरोध किया था.

बहरहाल, क्रिकेट के मैदान में अपने बल्ले से विपक्षी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले कोहली का इस तरह से चोटिल होना बताता है कि लगातार क्रिकेट खेलने से उनके जैसे एथलीट पर भी भारी पड़ सकता है. कोहली अपने फिटनेस पर खासा ध्यान देते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड